{"_id":"668dc80d6016fbe3e0053504","slug":"many-kutcha-houses-collapsed-in-bisalpur-and-bilsanda-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-119186-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बीसलपुर और बिलसंडा में गिरे कई कच्चे मकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बीसलपुर और बिलसंडा में गिरे कई कच्चे मकान
विज्ञापन
बीसलपुर के गांव रिछोला में गिरा घर।संवाद
बीसलपुर/बिलसंडा। जलभराव होने से गांव सोरहा निवासी झांझन लाल और माखन गिरि के कच्चे घर गिर गए। मलबे में दबकर दो पशु भी मर गए।
गांव मुसेली में रामआसरे, हुस्न बानो, मंजूर हसन, वाजिद अली, मकसूद अली, राममूर्ति, सुरेंद्र कुमार और अख्तर अली के घरों की कच्ची दीवारें ढहीं। इस बावत तहसीलदार करम सिंह ने बताया कि लेखपाल अपने क्षेत्रों में हुई क्षति का आकलन कर रहे हैं। सभी बाढ़ चौकियों पर तैनात कर्मचारियों को सतर्क कर दिया गया है।
बिलसंडा के गांव गंगुआपुर में बारिश होने से गांव निवासी सुनील का कच्चा मकान गिर गया। हालांकि इसमें कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ। सुनील ने बताया कि सोमवार रात परिवार के साथ सो रहे थे। इस दौरान अचानक मकान गिर गया। जिससे वह और उसका भाई उसमें दब गए। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर दोनों को बाहर निकाला। कोई घायल नहीं हुआ। पीड़ित ने मुआवजे की मांग की है।
चुर्रासकतपुर। गांव रिछोला सबल निवासी चंद्रपाल, गांव चुर्रासकतपुर निवासी राजू कश्यप, उमेश मिश्रा, बालकृष्ण मिश्रा, सुनील कुमार, गांव परेवा के रामचंद्र, मितेपुर के श्यामलाल के कच्चे घर भी ढह गए। चुर्रासकतपुर से जल्लापुर जाने वाला मार्ग भी कट गया। संवाद