फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Many insulators of high tension line blew up due to lightning, supply affected

Pilibhit News: बिजली गिरने से हाईटेंशन लाइन के कई इंसुलेटर फुंके, आपूर्ति प्रभावित

Mon, 09 Dec 2024 10:29 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2024 10:29 PM IST
विज्ञापन
Many insulators of high tension line blew up due to lightning, supply affected
पूरनपुर नगर में हाईटेंशन लाइन को ठीक करते कर्मचारी। स्रोत:नागरिक
पूरनपुर। बिजली गिरने से 33 हजार केवीए बिजली लाइन में फाॅल्ट आ गया। इससे नगर के 17 हजार से अधिक उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति सुबह चार घंटे ठप रही। इस कारण पानी की आपूर्ति भी ठप रही। चार घंटे बाद देहात के विद्युत सब स्टेशन से बिजली आपूर्ति को सुचारू किया गया। बावजूद इसके दोपहर तक फाॅल्ट न मिलने से कई स्थानों पर आपूर्ति लड़खड़ाई रही।
विज्ञापन

नगर सहित क्षेत्र में सुबह 4:40 बजे से पांच बजे तक बूंदाबांदी हुई। पांच बजे तेज गड़गड़ाहट के साथ असम हाईवे के गांव चांट फिरोजपुर के निकट स्थित 132 केवीए विद्युत सब स्टेशन से नगर के विद्युत सब स्टेशन को आने वाली 33 हजार केवीए लाइन पर बिजली गिरने से कई इंसुलेटर फुंक गए।
विज्ञापन

इससे नगर के 17 हजार से अधिक उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। लाइन में फाॅल्ट ढूंढने के लिए कर्मचारी निकले। असम हाईवे पर बर्स्ट मिले इंसुलेटर को बदल दिया गया लेकिन कई स्थानों पर इंसुलेटर नहीं बदले जा सके। ऐसे में लाइन में खराबी से बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी। सुबह करीब नौ बजे देहात के विद्युत सब स्टेशन से जोड़कर नगर के सब स्टेशन से आपूर्ति सुचारू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर बाद हाईटेंशन लाइन की खराबी को ठीक किया गया। इसके बाद भी पूरे दिन आपूर्ति लड़खड़ाई रही। बिजली न मिलने से नगर में सुबह पानी की आपूर्ति भी नहीं हुई। बिजली और पानी की आपूर्ति ठप रहने से उपभोक्ताओं को असुविधा हुई।
एसडीओ मोहित गुप्ता ने बताया कि 33 हजार केवीए बिजली लाइन पर बिजली गिरने से कई इंसुलेटर बर्स्ट हो गए थे। इससे आपूर्ति ठप हुई। हालांकि बाद में देहात के सब स्टेशन से जोड़कर आपूर्ति को सुचारू कर दिया गया।

-------------
कटौती के कारण शहर में प्रभावित हुई बिजली आपूर्ति
पीलीभीत। शहर के उपभोक्ताओं को सोमवार को भी बिजली कटौती से राहत नहीं मिल सकी। सोमवार को भी शहर के अलग-अलग इलाकों में हुई बिजली कटौती से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर में खकरा फीडर पर सुबह करीब चार बजे बिजली गुल होे गई। सुबह करीब सात बजे इसे ठीक किया गया। बल्लभ नगर कॉलोनी स्टेशन रोड पर वोल्टेज के हाई-लो होने से उपभोक्ता परेशान रहे। खुशीमल मोहल्ले में करीब आधा घंटे तक बिजली प्रभावित रही। बेनी चौधरी मोहल्ले में ट्रिपिंग की समस्या रही। जेई जहांगीर आलम ने बताया कि कहीं कोई बड़ा फाॅल्ट नहीं हुआ। कुछ जगह पर दिक्कत आई। जिसे तत्काल सही करा दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed