फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Manure police being smuggled to Nepal by tractor-trolley, SSB caught

ट्रैक्टर-ट्राली से तस्करी कर नेपाल ले जाई जा रही खाद पुलिस, एसएसबी ने पकड़ी

Thu, 30 Sep 2021 12:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Manure police being smuggled to Nepal by tractor-trolley, SSB caught
पूरनपुर। ट्रैक्टर-ट्रॉली से तस्करी कर नेपाल ले जाई जा रही खाद को हजारा पुलिस और एसएसबी ने चेकिंग में पकड़ लिया। हालांकि चालक टीम को चकमा देकर नेपाल में भाग गया। टीम ने पकड़ी गई खाद और ट्रैक्टर-ट्राली को कस्टम विभाग को सौंपा है।
विज्ञापन

एसएचओ हजारा हरीशवर्धन सिंह ने बताया कि टीम और एसएसबी जवानों के साथ बुधवार को इंडो-नेपाल सीमा पर गश्त कर रहे थे। अंतरराष्ट्रीय पिलर संख्या 35 से 34 की ओर टीम आ रही थी। पिलर नंबर 35 से करीब छह सौ मीटर दूरी पर पिलर संख्या 34 की ओर पहुंचे। तभी एक ट्रैक्टर-ट्राली भारत की सीमा से नेपाल की ओर जाती दिखी। पीछा करने पर ट्रैक्टर चालक पुलिस, एसएसबी की टीम को आते देखकर ट्रैक्टर-ट्राली को छोड़कर नेपाल की ओर भाग गया। बरामद ट्रैक्टर-ट्राली को लखीमपुर खीरी के पलिया में स्थित कस्टम विभाग के कार्यालय में सौंप दिया गया। ट्राली में 20 कट्टा सिंगल सुपर फास्फेट, 77 कट्टा सिंगल सुपर फास्फेट मिले। उन्होंने बताया कि बरामद सामान की कीमत 7,37,090 रुपये है। टीम में दरोगा राजवीर परमार, हेड कांस्टेबल रेहान अहमद, मुकीश खां, कांस्टेबल रवि प्रताप सिंह, सुशील कुमार, अरुण कुमार, सुमित, प्रवीन और एसएसबी के अफसर, जवान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed