{"_id":"681bb0204bf5ad4fd809dea8","slug":"mangal-dal-to-get-youth-award-rs-20000-each-at-district-level-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-135448-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: मंगल दल को यूथ अवार्ड, जिला स्तर पर मिलेंगे 20-20 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: मंगल दल को यूथ अवार्ड, जिला स्तर पर मिलेंगे 20-20 हजार
Thu, 08 May 2025 12:40 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 08 May 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले में बेहतर कार्य करने वाले महिला और पुरुष मंगल दल को पुरस्कृत किया जाएगा। मंगल दलों को उनके प्रदर्शन के आधार पर विवेकानंद यूथ अवार्ड दिया जाएगा। ब्लॉक स्तर के बाद जिला स्तर पर चयनित होने वाले महिला और पुरुष मंगल दल को 20-20 हजार रुपये की धनराशि बतौर प्रोत्साहन राशि के रूप में दी जाएगी।
जिले में 591 महिला-पुरुष मंगल दल संचालित हैं। इनमें खेलकूद और अन्य आयोजन भी होते रहते हैं। विभाग जिले में अलग-अलग स्थानों पर मंगल दलों के बीच खेलकूद और अन्य प्रतियोगिताओं के आयोजन का दावा भी करता है। अब बेहतर कार्य करने वाले मंगल दलों को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रभारी युवा कल्याण अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि ब्लॉक स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले मंगल दल को विवेकानंद यूथ अवार्ड के लिए चिन्हित किया जाएगा। इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है। ब्लॉक स्तर के एक-एक मंगल दल को पांच हजार रुपये मिलेंगे। संवाद