फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Maneeda will not be able to start three jail bharo agitation

मानेदय न मिलने पर तीन से जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे वित्तविहीन शिक्षक

Fri, 30 Jun 2017 11:14 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Fri, 30 Jun 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर तत्कालीन सपा सरकार में दिए गए मानदेय को बंद करने पर रोष जताते हुए दो जुलाई तक मासिक मानदेय का क्रियान्वयन कराने की मांग की गई। शिक्षक महासभा के जिलाध्यक्ष विजय कुमार सिंह पाल के नेतृत्व में भेजे गए ज्ञापन में कहा गया कि प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा में 87 प्रतिशत भागीदारी करने वाले ढाई लाख शिक्षक व कर्मचारी रोजी रोटी को मोहताज है। सूत्रों से पता चला कि पिछली सरकार ने जो मानदेय दिया था, उसे समाप्त कर दिया गया है। इसको लेकर शिक्षकों व कर्मचारियों में प्रदेश सरकार के प्रति निराशा व आक्रोश व्याप्त है। कहा गया कि यदि दो जुलाई तक मासिक मानदेय का क्रियान्वयन नहीं किया गया तो तीन जुलाई से डीआईओएस कार्यालय में तालाबंदी कर जेल भरो आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस पर भी यदि सरकार नहीं चेती तो बजट सत्र में सदन से लेकर सड़क तक उग्र आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन भेजने वालों में जिला महासचिव महेंद्र पाल गंगवार, कोषाध्यक्ष संपत्ति कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद गंगवार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed