फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Mandi administration reduced the price of tomatoes, now selling at Rs 80 per kg

Pilibhit News: मंडी प्रशासन ने घटाए टमाटर के दाम, अब 80 रुपये किलो बिक रहा

Wed, 19 Jul 2023 11:41 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 19 Jul 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Mandi administration reduced the price of tomatoes, now selling at Rs 80 per kg
मंडी समिति परिसर में टमाटर  बिक्री का लगा स्टाल । संवाद
पीलीभीत। लोगों की सुविधा के लिए शासन के आदेश पर मंडी प्रशासन ने किफायती दर पर टमाटर की बिक्री करने के लिए काउंटर खोला है। पहले यहां पर 100 रुपये प्रति किलो के भाव से टमाटर की बिक्री हो रही थी। अब आवक के कुछ बढ़ने के बाद 20 रुपये प्रति किलो दाम कम कर दिए। अब मंडी में 80 रुपये का भाव तय किया गया है। वहीं थोक व्यापारी के यहां अभी 120 से 130 रुपये प्रति किलो बिक रहा है।
विज्ञापन

टमाटर के भाव में एकाएक तेजी आने के कारण इसका स्वाद लोगों के लिए फीका पड़ने लगा था। वहीं अच्छी कमाई के लिए लेागों ने स्टॉक करना भी शुरू कर दिया था। यह देखकर शासन ने मंडी प्रशासन को फुटकर में काउंटर लगाकर किफायती भाव में बिक्री करने के आदेश दिए थे। आदेश के तहत मंडी समिति में स्टाल को लगाया गया था। स्टाल पर सौ रुपये प्रति किलो के हिसाब से टमाटर की बिक्री की जा रही थी। प्रतिदिन 25 किलो टमाटर को रखवाया जा रहा था।
विज्ञापन

अब टमाटर की जब कुछ आवक बढी तो मंडी प्रशासन ने इनके भाव में बीस रुपये की कमी कर दी है। अब लोगों को 80 रुपये में टमाटर दिया जा रहा है। काउंटर के प्रभारी घनश्याम ने बताया इस समय 80 रुपये किलो के भाव से बिक्री की जा रही है। रोजाना 15 से 18 किलो टमाटर बिक जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
थोक में चल रहा 110 से 120 रुपये प्रति किलो का भाव
मंडी समिति में टमाटर का भाव इस समय थोक में 110 से 120 रुपये प्रति किलो चल रहा है। इसे फुटकर में 140 रुपये में दुकानदान बिक्री कर रहे है। कुछ दुकानदारों ने भाव को कम भी कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed