फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Mandar repairs 195 roads to complete the process

मंडल में मंडी की 195 सड़कों की मरम्मत की टेंडर प्रक्रिया पूरी

Fri, 26 May 2017 10:43 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Fri, 26 May 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
जर्जर सड़कों की पंद्रह जून तक मरम्मत को लेकर मुख्यमंत्री के फरमान पर मंडल की मंडी समिति से बनी 633 और जिले की 84 सड़कों की मरम्मत होगी। बदायूं को छोड़कर मंडल की 195 सड़कों पर मरम्मत कार्य को टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। शीघ्र ही इन सड़कों पर निर्माण कार्य शुरू होगा। इसके अलावा मंडल की शेष जर्जर 73 सड़कों की मरम्मत के लिए 26.80 करोड़ रुपये की मांग शासन से की गई है। प्रदेश सरकार जर्जर सड़कों की मरम्मत को प्राथमिकता से ले रही है। इसको लेकर प्रदेश भर की सड़कों की मरम्मत 15 जून तक कराने के कड़े निर्देश हैं। जिले भर में मंडी समिति की 202 और मंडल भर में 1156 सड़कें है। इसमें जिले में मरम्मत योग्य 84 और मंडल में मरम्मत योग्य 633 सड़कों को मंडी समिति की ओर से चिह्नित किया गया। उपनिदेशक प्रशासन विपणन शिवपूजन यादव ने बताया कि जिले की 11 सड़कों समेत मंडल भर की (बदायूं को छोड़कर) 195 सड़कों की मरम्मत के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। बदायूं में 30 मई के बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी होगी। उन्होंने बताया कि जिले की 73 सड़कों की मरम्मत सहित पूरे मंडल की शेष सड़कों की मरम्मत को 80.75 करोड़ रुपये की मांग शासन से की गई है। धनराशि मिलने पर पंद्रह जून से पहले मंडी समिति की सभी जर्जर सड़कों की मरम्मत करवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed