फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   man slapped the agriculture officer in the district panchayat meeting in Pilibhit

Pilibhit News: जिला पंचायत की बैठक में युवक ने कृषि अधिकारी को मारा थप्पड़, गिरेबान पकड़कर दिया धक्का

Thu, 17 Jul 2025 04:08 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 17 Jul 2025 04:08 PM IST
सार

पीलीभीत के जिला पंचायत सभागार में बृहस्पतिवार को हुई बोर्ड बैठक में हंगामा हो गया। बैठक में खाद की उपलब्धता और अन्य सवालों पर जवाब दे रहे जिला कृषि अधिकारी नरेंद्र पाल के साथ हाथापाई कर दी गई। एक युवक ने गिरेबान पकड़कर उनको थप्पड़ मार दिया। इसके बाद सभी अधिकारी बैठक छोड़कर चले गए।

विज्ञापन
man slapped the agriculture officer in the district panchayat meeting in Pilibhit
जिला कृषि अधिकारी का गिरेबान पकड़े हुए युवक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पीलीभीत में जिला पंचायत सभागार में बृहस्पतिवार को हुई बोर्ड बैठक में एक युवक ने जिला कृषि अधिकारी नरेंद्र पाल को थप्पड़ जड़ दिया। वह खाद की उपलब्धता और अन्य सवालों पर जवाब दे रहे थे। इसके बाद सभी अधिकारी बैठक छोड़कर चले गए। थप्पड़ मारने का वीडियो भी सामने आया है। मामले में जिला कृषि अधिकारी ने दो आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


जिले में विकास कार्यों की रूपरेखा तय करने के लिए बृहस्पतिवार को जिला पंचायत की बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया था। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. दलजीत कौर, जिला पंचायत सदस्य, सीडीओ आरके श्रीवास और अन्य अफसरों की मौजूदगी में सदन की कार्रवाई शुरू हुई। एक-एक कर सवाल और विकास कार्यों पर चर्चा की जाने लगी। जिले में खाद की कमी को लेकर जिला पंचायत सदस्यों ने अपनी बात रखी। जिला कृषि अधिकारी नरेंद्र पाल उनके सवालों का जवाब दे रहे थे कि एक जिला पंचायत सदस्य से नोकझोंक होने लगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- पीलीभीत में बाघों ने मचाया आतंक: दो घंटे में तीन हमले... महिला की मौत, दो घायल; किशोर ने लड़कर बचाई अपनी जान
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी समय सभागार में मौजूद युवक ने जिला कृषि अधिकारी को थप्पड़ जड़ दिया। उनका गिरेबान पकड़कर धक्का भी दिया। इसके बाद जिला कृषि अधिकारी सभागार से बाहर चले गए। देर शाम उन्होंने कोतवाली में तहरीर दी। तहरीर में बताया कि दियोरिया कला निवासी नितिन पाठक ने उनके साथ गाली-गलौज की। जान से मारने की धमकी दी। आरोपी के इशारे पर उसके चालक अनमोल ने उनपर हमला कर दिया। कोतवाली प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि जिला कृषि अधिकारी की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 

जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि ने बंद किया फोन
जिला पंचायत की बैठक में कृषि अधिकारी की पिटाई से माहौल गर्मा गया। अधिकारी कुछ भी बोलने से बचते नजर आए। वहीं जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी हरमीक सिंह ने भी कोई जवाब नहीं दिया। जिला पंचायत अध्यक्ष के पति गुरभाग सिंह ने अपना नंबर ही बंद कर लिया।  

सीडीओ आरके श्रीवास ने बताया कि जिला पंचायत की बैठक में उर्वरक की उपलब्धता के बारे में सवाल-जवाब के समय एक व्यक्ति ने जिला कृषि अधिकारी से मारपीट की। जिला कृषि अधिकारी की ओर से एफआईआर दर्ज कराई जा रही है। मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed