फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   tiger kills woman and two seriously injured in Pilibhit

पीलीभीत में बाघों ने मचाया आतंक: दो घंटे में तीन हमले... महिला की मौत, दो घायल; किशोर ने लड़कर बचाई अपनी जान

Thu, 17 Jul 2025 10:47 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 17 Jul 2025 10:47 AM IST
सार

पीलीभीत के न्यूरिया इलाके में बाघ के हमले से इंसानों की मौत का सिलसिला जारी है। बृहस्पतिवार को सुबह-सुबह बाघ ने एक महिला की जान ले ली। एक अन्य महिला व किशोर को घायल कर दिया। दो घंटे के अंतराल में हुई घटनाओं से इलाके में दहशत है। 

विज्ञापन
tiger kills woman and two seriously injured in Pilibhit
बाघ के हमले में घायल किशोर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पीलीभीत के न्यूरिया इलाके में दो किसानों की जान लेने वाले बाघों ने फिर आतंक फैला दिया। बृहस्पतिवार सुबह दो घंटे के अंतराल में बाघ ने अलग-अलग जगहों पर दो महिलाओं समेत तीन ग्रामीणों पर हमला कर दिया। इनमें मंडरिया गांव निवासी 50 वर्षीय तृष्णा की मौत हो गई। वह सुबह-सुबह खेत पर गई थीं, तभी बाघ उन्हें दबोच ले गया। उनका शव खेत से बरामद हुआ। इससे 15 मिनट पहले मंडरिया के ही किशोर नीलेश पर बाघ ने हमला किया। नीलेश करीब 10 मिनट तक बाघ से लड़ता रहा। ग्रामीणों के शोर मचाने पर बाघ उसे छोड़कर भागा।

विज्ञापन


सहजनिया में महिला को किया घायल 
मंडरिया से पहले सहजनिया और अनवरगंज गांवों में दूसरा बाघ देखा गया है। इस बाघ ने सुबह करीब छह बजे सहजनिया गांव निवासी मीना (50 वर्ष) पर हमला कर दिया। वह खेत पर जा रही थीं, तभी गन्ने के खेत से निकले बाघ ने उन्हें दबोच लिया और 20 मीटर तक खींच ले गया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर छोड़कर भाग गया। हमले से मीना गंभीर घायल हो गईं। उनकी पीठ में गहरा घाव हुआ है। घायल अवस्था में उनको तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- पीलीभीत में बाघों का आतंक: न्यूरिया इलाके में महिला और किशोर पर हमला, दोनों घायल; दो माह में छह लोगों की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडरिया गांव में महिला की मौत के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। सूचना मिलते ही डीएम ज्ञानेंद्र सिंह और एसपी अभिषेक यादव फोर्स के साथ गांव पहुंच गए। वन विभाग की टीमें भी गांव में मौजूद हैं। इलाके में बाघों की तलाश तेज कर दी गई है, लेकिन बाघ लगातार चकम दे रहा है।  

ग्रामीणों ने बनाया वीडियो 
सहजनिया और अनवरगंज के खेतों और सड़क पर घूमते बाघ का ग्रामीणों ने वीडियो भी बनाया है। ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में दो बाघ है। लगातार हो रहे हमलों से ग्रामीणों में वन विभाग की कार्यशैली को लेकर रोष है। ग्रामीण मांग कर रहे हैं कि बाघ की लगातार बढ़ रही चहलकदमी को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। हमले की सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। डिप्टी रेंजर शेर सिंह ने कहा कि इलाके में निगरानी की जा रही है। फिलहाल इलाके में बाघ का खौफ इस कदर फैला है कि लोग घरों में कैद हो गए हैं। 

काम न आ रहे हाथी और थर्मल ड्रोन
सोमवार सुबह करीब छह बजे बाघ ने न्यूरिया थाना क्षेत्र के गांव फुलहर निवासी दयाराम को हमला कर मार डाला था। सूचना पर पहुंचकर वन विभाग की टीम ने बाघ की निगरानी और पकड़ने का प्रयास शुरू किया। मंगलवार को दो हाथियों से निगरानी शुरू की गई। बाघ की लोकेशन जानने के लिए थर्मल ड्रोन भी उड़ाया गया। 
 

गांव के आसपास ही खेतों में डेरा जमाए बाघ ने वन विभाग की टीम पर झपटने का प्रयास किया। इसके बाद गांव के बाहर खेतों में जाल भी लगाया गया। बुधवार को पूरे दिन टीम निगरानी में जुटी रही, लेकिन बाघ लगातार चकमा दे रहा है। हाथियों से भी निगरानी की जाती रही। बृहस्पतिवार सुबह बाघ ने महिला पर हमला कर फिर दहशत फैला दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed