{"_id":"68eb8d4e17011a058e08d311","slug":"man-molested-girl-and-slapped-her-in-shahjahanpur-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: कोचिंग से लौट रही छात्रा से छेड़खानी, विरोध करने पर आरोपी ने मारा थप्पड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: कोचिंग से लौट रही छात्रा से छेड़खानी, विरोध करने पर आरोपी ने मारा थप्पड़
Sun, 12 Oct 2025 04:43 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 12 Oct 2025 04:43 PM IST
सार
पीलीभीत में कोचिंग से लौट रही छात्रा से युवक ने छेड़खानी की। छात्रा ने विरोध किया तो उसे थप्पड़ मारा। इसके बाद धमकी देकर भाग गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : freepic
विस्तार
पीलीभीत के शहर कोतवाली क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रही छात्रा के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। छात्रा ने आरोपी पर पीछा करने, अश्लील हरकत करने और विरोध पर पिटाई करने का आरोप लगाया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि मोहल्ला डालचंद निवासी आदित्य काफी समय से उसका पीछा कर परेशान कर रहा था। छह अक्टूबर को जब वह कोचिंग से पढ़ाई कर बाहर निकली, तभी बाहर मौजूद आदित्य ने उसके साथ छेड़खानी की। युवती के विरोध करने पर आरोपी ने उसका हाथ पकड़कर अश्लील हरकतें कीं।
विज्ञापन
आरोपी ने मारा थप्पड़
किसी तरह वह खुद को छुड़ाकर भागी, लेकिन शोर शराबा सुनकर जब लोग जुटे तो आरोपी ने उसे थप्पड़ मार दिया और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। इस दौरान आरोपी का मोबाइल मौके पर गिर गया, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। कोतवाल सत्येंद्र कुमार ने बताया कि युवती की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन