{"_id":"6217eaa94d9abb6d53465826","slug":"man-missing-pilibhit-news-bly476444984","type":"story","status":"publish","title_hn":"करीबियों के साथ घर से निकला युवक लापता, परिजनों को हत्या अंदेशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करीबियों के साथ घर से निकला युवक लापता, परिजनों को हत्या अंदेशा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने अपहरण की दर्ज की रिपोर्ट, नामजद एक आरोपी पकड़ा गया, पूछताछ
हरीपुर जंगल को चार घंटे खंगालती रही पुलिस नहीं मिल सका युवक
पूरनपुर। बाइक से अपने ही गांव के चार करीबियों के साथ मंगलवार को घर से निकला युवक लापता है। पुलिस ने बुधवार को गुमशुदगी दर्ज की। बृहस्पतिवार को कोतवाली पहुंचे सगे भाई ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई। हत्या का अंदेशा व्यक्त किया। एक आरोपी को पकड़ कर कई घंटे पूछताछ की गई है। आरोपी को अपने संग लेकर गुरुवार शाम चार बजे से रात आठ बजे तक पुलिस ने हरीपुर का जंगल खंगाला है पर न युवक मिला न उसके बारे में कोई जानकारी मिल सकी। युवक का मोबाइल फोन बंद है।
शेरपुरकलां निवासी नवी हुसैन खां ने बताया कि उसका पुत्र दिन्ना खां (28) मंगलवार को अपराह्न करीब तीन बजे से लापता है। बुधवार को दिन्ना घर नहीं लौटा तो दिन्ना की पत्नी ने बताया कि उसका पति गांव के एक की बाइक पर गांव के रेहान के साथ गया है। पुलिस ने बुधवार को दिन्ना की गुमशुदगी दर्ज की। बृहस्पतिवार को कोतवाली पहुंचे दिन्ना के भाई सरकार हुसैन ने पुलिस को बताया कि उसका भाई गांव निवासी फरहान, फरमान, रेहान, आरिफ खां के साथ बाइक पर बैठकर गया था। चारों घर वापस आ गए। मगर उसका भाई बृहस्पतिवार को भी नहीं आया। सरकार हुसैन ने बताया कि आरोपी सट्टा चलाते हैं। भाई के लिए पुलिस की मुखबिरी का शक होने पर आरोपी उसके भाई रंजिश मानते हैं। फरहान, फरमान से इसको लेकर उसके भाई की कुछ दिन पहले लड़ाई हुई थी। तब आरोपियों ने उसके भाई को जान से मारने की धमकी दी थी। थानाध्यक्ष अशोक पाल ने बताया कि सरकार अली की ओर से फरमान, फरहान, रेहान, आरिफ के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की गयी है।
युवक का मोबाइल घटना के बाद से आ रहा बंद
पूरनपुर। सरकार अली ने बताया कि उसके भाई के पास मोबाइल भी था। घर से अपने साथ भाई मोबाइल भी ले गया था। मगर घटना के बाद से उसका मोबाइल बंद आ रहा है।
जटपुरा मोड़ तक आरोपियों के साथ पुलिस ने भी देखा था युवक
पूरनपुर। विधानसभा चुनाव को लेकर पोलिंग रवाना हुई थी। जटपुरा की ओर जाने वाली पोलिंग पार्टियों के साथ हल्का का एक सिपाही भी गया था। सिपाही आरोपियों और युवक को पहले से ही जानता है। तब सिपाही को आरोपी और युवक जटपुरा मोड़ पर खड़े मिले थे। सिपाही के रुकने पर आरोपी और युवक सिपाही के पास तक आए थे। पूछने पर ऐसे ही घूमने की जानकारी आरोपियों ने सिपाही को दी थी।
विज्ञापन
सर्विलांस टीम ने आरोपियों के फोन की लोकेशन देखी
पूरनपुर। पुलिस ने हिरासत में लेेकर एक आरोपी से पूछताछ की। आरोपी ने पुलिस को शुरू में टाला लेकिन हत्या की आशंका पर सर्विलांस टीम को लगाया गया। सर्विलांस टीम जब आरोपियों और युवक की लोकेशन ट्रेस की। घटना के दिन उनके साथ होने की जानकारी सामने आ रही है। तब लोकेशन के बाद पूछताछ के आधार पर ही पुलिस ने हरीपुर जंगल में युवक की तलाश की।