{"_id":"682c74a79af28ef5a70fb9b4","slug":"man-exploited-the-girl-for-three-years-by-luring-her-with-marriage-in-pilibhit-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: युवक ने तीन साल तक किया युवती का यौन शोषण, निकाह करने को कहा तो पीटकर हाईवे पर फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: युवक ने तीन साल तक किया युवती का यौन शोषण, निकाह करने को कहा तो पीटकर हाईवे पर फेंका
Tue, 20 May 2025 05:55 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 20 May 2025 05:55 PM IST
सार
पीलीभीत के पूरनपुर क्षेत्र में निकाह का झांसा देकर युवती के यौन शोषण का मामला सामने आया है। युवती के भाई ने आरोपी व उसके परिजनों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पीलीभीत के पूरनपुर क्षेत्र में एक युवती ने मोहल्ले के युवक पर निकाह का झांसा देकर तीन साल तक यौन शोषण करने का आरोप लगाया। युवती के भाई ने बताया कि सोमवार रात को भी आरोपी ने अपने घर में बुलाकर उससे दुष्कर्म किया। निकाह की बात कहने पर आरोपी ने अपने परिजनों के साथ मिलकर उस पर जानलेवा हमला कर पिटाई की। युवती के बेहोश होने पर आरोपियों ने युवती को हाईवे पर फेंक दिया। घटना की जानकारी पर युवती के भाई ने विरोध पर जताया तो उसकी भी पिटाई की गई। युवती के भाई ने घटना की शिकायत पुलिस से कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
पीड़ित युवती के भाई ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि गांव के एक युवक ने उसकी बहन को निकाह का झांसा देकर तीन साल पहले अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। रात में परिवार के लोगों के सो जाने पर आरोपी उसकी बहन को अक्सर अपने घर बुला लेता था। उसका यौन शोषण करता था। सोमवार रात को भी आरोपी ने परिजनों के सोने पर उसकी बहन को अपने घर में बुलाकर दुष्कर्म किया। बहन के निकाह की बात कहने पर आरोपी ने अपने भाई, माता, पिता के साथ मिलकर जान से मारने की नीयत से बांका से प्रहार किया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Bareilly: बंद मकान में किशोरी को लेकर पहुंचे दो युवक, मोहल्लेवालों ने बुला ली पुलिस, दरवाजा खुला तो रह गए दंग
विज्ञापन
युवक के मुताबिक बहन के जमीन पर गिर जाने पर लाठी, डंडों से उसकी पिटाई की। बहन के बहोश होने पर आरोपियों ने उसे हाईवे पर फेंक दिया। रात 12.25 बजे आरोपी के पिता और मां ने उसके घर पहुंचकर उसकी बहन के घर में घुस आने की जानकारी दी। तब हाईवे पर पहुंचने पर बहन बेहोश मिली। जिसे सीएचसी लाया गया। कोतवाल सतेंद्र सिंह ने बताया कि युवती का मेडिकल कराया गया है। रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।