फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Man enters into second marriage to avail benefits of CM mass wedding scheme in Pilibhit

पीलीभीत: सामूहिक विवाह योजना का लाभ लेने के लिए युवक ने कर ली दूसरी शादी, पहली पत्नी ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Sun, 13 Sep 2026 11:55 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 13 Sep 2026 11:55 AM IST
सार

पीलीभीत में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। एक युवक ने खुद को अविवाहित बताकर योजना का लाभ लेने के लिए दूसरी शादी कर ली। पहली पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
Man enters into second marriage to avail benefits of CM mass wedding scheme in Pilibhit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के न्यूरिया क्षेत्र में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में पहली पत्नी के रहते एक युवक ने खुद को अविवाहित दर्शाकर दूसरी शादी कर ली। पहली पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

विज्ञापन


बरेली जिले के गुलड़िया गांव निवासी अरविंद कुमार की शादी गीता देवी पुत्री जसवंत कुमार निवासी मंडरिया, थाना न्यूरिया के साथ 24 अप्रैल 2021 को हुई थी। दंपती का एक पुत्र है। गीता ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में कहा कि शादी के बाद दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित किया गया। बाद में बच्चे समेत घर से निकाल दिया गया। उसने परिवार न्यायालय में भरण-पोषण का मुकदमा दायर किया था, जो विचाराधीन है। 
विज्ञापन


आरोप लगाया कि मुकदमा विचाराधीन होने के दौरान अरविंद ने परिजनों और अन्य लोगों के साथ मिलकर दूसरी शादी की योजना बनाई। बरखेड़ा क्षेत्र के गांव बर्रामऊ निवासी सुमन देवी का मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में पंजीकरण कराते समय अरविंद ने खुद को अविवाहित बताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कूटरचित दस्तावेज तैयार करने का भी आरोप 
पहली शादी की जानकारी छिपाकर ग्राम प्रधान और सचिव की मदद से कूटरचित दस्तावेज तैयार कराने का भी आरोप लगाया गया है। आरोप है कि 12 नवंबर 2025 को शहर के ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में अरविंद ने विवाह किया। योजना के तहत मिलने वाला अनुदान और सामान भी लिया। 

गीता के मुताबिक, उसे पति के विवाह की जानकारी बाद में हुई। 24 दिसंबर 2025 को उसे विवाह का प्रमाणपत्र भी प्राप्त हुआ। एसपी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। इसकी विवेचना उपनिरीक्षक योगेंद्र बहादुर सिंह को सौंपी गई है। 

सीओ सदर नताशा गोयल ने बताया कि विवाह प्रमाणपत्र, सामूहिक विवाह योजना के पंजीकरण, सत्यापन और सरकारी लाभ से संबंधित दस्तावेजों की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed