फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   man dies after condition deteriorated while spraying pesticides in the mango orchard in Pilibhit

Pilibhit News: आम के बाग में कीटनाशक का छिड़काव करते समय बिगड़ी युवक की हालत, उपचार के दौरान मौत

Tue, 18 Mar 2025 06:14 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 18 Mar 2025 06:14 PM IST
सार

पीलीभीत के कोतवाली क्षेत्र में एक युवक आम के बाग में कीटनाशक का छिड़काव कर रहा था। इसी दौरान उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
man dies after condition deteriorated while spraying pesticides in the mango orchard in Pilibhit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : stock adobe

विस्तार

पीलीभीत में बाग में आम के पेड़ों पर कीटनाशक का छिड़काव करते समय कोतवाली क्षेत्र के बिलगवां निवासी दयाशंकर (23) पुत्र परशुराम की हालत बिगड़ गई। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।  युवक की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा है। 

विज्ञापन


गांव बिलगवां निवासी नरेश ने बताया कि छोटा भाई दयाशंकर सोमवार को गांव के निकट अपने बाग में आम के पेड़ों पर कीटनाशक का छिड़काव करने गया था। वह भी बाग में ही थे। छिड़काव करते समय अचानक दयाशंकर की हालत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर गिर पड़ा। तुरंत ही दयाशंकर को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन


चिकित्सक ने भर्ती कर उसका उपचार शुरू कर दिया। शाम के समय उपचार के दौरान दयाशंकर की मौत हो गई। वह पांच भाई और एक बहन में चौथे नंबर का था। कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों ने किसी प्रकार का कोई आरोप नहीं लगाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed