फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   man beat his sister to death threaten mother after she came to rescue in Pilibhit

Pilibhit: युवक ने बहन को पीट-पीटकर मार डाला, बीच में आई मां तो बोला- तुम्हें भी काट देंगे, सुबह हुआ गिरफ्तार

Mon, 08 Aug 2022 06:50 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, बीसलपुर (पीलीभीत)
संवाद न्यूज एजेंसी, बीसलपुर (पीलीभीत) Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 08 Aug 2022 06:50 PM IST
सार

शिकायतकर्ता विमला ने बताया कि उनकी बेटी रोज शाम को खाना खाने के बाद छत पर टहलती थी, जो उसके भाई को पसंद नहीं था। रविवार रात को भी युवती टहलने गई तो उसके भाई को गुस्सा आ गया। इसके बाद वह उसे छत से घसीटते हुए नीचे लगाया और पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन
man beat his sister to death threaten mother after she came to rescue in Pilibhit
मृतका शिखा गुप्ता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

दियोरिया कोतवाली के गांव दियोरिया में शिखा गुप्ता (28) पुत्री स्वर्गीय राममुरारी गुप्ता की रविवार रात सगे भाई अनिल ने लात, घूंसों डंडे और बेल्टों से पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी। पूरी रात किसी को घर से नहीं निकलने दिया। पुलिस को सुबह मां ने ही जानकारी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


दियोरिया निवासी विमला गुप्ता पत्नी स्वर्गीय राममुरारी गुप्ता ने बताया कि उनकी 28 वर्षीय पुत्री शिखा रविवार को रात लगभग आठ बजे छत पर टहलने गई थी। शिखा रोजाना शाम को छत पर टहलती थी। शिखा का छत पर टहलना उसके भाई अनिल को काफी नागवार गुजर रहा था। अनिल ने शिखा को कई बार छत पर टहलने से मना किया था लेकिन शिखा ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अनिल इस बात पर मन ही मन शिखा से नाराज रहने लगा। रविवार को रात आठ बजे अनिल घर के बाहर लगी चक्की से घर आया, तो उसे पता चला कि शिखा छत पर टहल रही है। इससे अनिल का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। अनिल उसी समय छत पर गया और शिखा को खींचते हुए नीचे ले आया। अनिल ने शिखा से कहा कि जब वह छत पर जाने से मना करता है, तो वह छत पर क्यों जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार, शिखा ने कहा कि वह छत पर टहलने नहीं जाएगी तो कहां टहलने जाएगी। शिखा के इस जवाब से अनिल बौखला गया। अनिल ने शिखा को लात, घूंसो, डंडों और बेल्टों से जमकर पीटा। वह बचाने के लिए आगे बढ़ीं तो उन्हें भी पीटा। उसके बाद अनिल ने शिखा की चुन्नी उसके गले में फंसा कर उसे कमरे के फर्श पर कई बार घसीटा। शिखा बेदम हो गई और कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। अनिल ने घर का मुख्य द्वार बंद कर लिया था।

बचाने दौड़ी मां से कहा- दखल दोगी तो मारकर नदी में फेंक देंगे

अनिल ने विमला को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि वह ज्यादा दखलंदाजी करेगी तो उसे मारकर कटना नदी में फेंक दिया जाएगा। उसके बाद आधी रात के समय जब अनिल की आंखें झपक गईं, तभी विमला ने फोन पर बरेली में रह रही अपनी पुत्री मधू, शाहजहांपुर के कस्बा जैतीपुर में रह रही अपनी दूसरी पुत्री शशि और तीसरी पुत्री रुचि को पूरे मामले की जानकारी दे दी। सोमवार को सुबह छह बजे विमला की तीनों पुत्रियां आ गई थीं। पुत्रियों के आते ही विमला को बल मिल गया और वह चिल्ला चिल्लाकर कहने लगी थी, कि शिखा की हत्या अनिल ने की है।

बचाव का रास्ता नहीं बचा तो थाने पहुंचा आरोपी

शोर शराबा सुनकर मौके पर काफी भीड़ लग गई थी। बचाव का कोई रास्ता न देख अनिल उसी समय घटना स्थल से मात्र 100 मीटर की दूरी पर स्थित कोतवाली पहुंच गया। सीओ प्रशांत सिंह ने बताया कि मां विमला की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed