फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Man arrested for placing pieces of meat at religious place

Pilibhit News: धार्मिक स्थल पर मांस के टुकड़े रखने का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 24 Apr 2026 01:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Man arrested for placing pieces of meat at religious place
पूछताछ में बोला-नशे में घटना को दिया अंजाम
विज्ञापन

घुंघचाई। धार्मिक स्थल पर मछली के मांस के टुकड़े रखने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी का चालान कर न्यायालय भेजा। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
गांव सिमरिया ताल्लुका अजीतपुर बिल्हा में धार्मिक स्थल पर बुधवार रात लोग पूजा-अर्चना करने पहुंचे थे। वहां मूर्तियों पर मछलियों के मांस के टुकड़े रखे देखे जाने के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया था। सीओ प्रतीक दहिया ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली थी। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। घटना के तीन घंटे बाद देर रात पुलिस ने आरोपी गांव के ही सत्यपाल को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने जब आरोपी से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसके दो भाई और तीन बहन है। पिता के पास तीन बीघा जमीन है। उसके पिता उसकी शादी नही कर रहे हैं। उसने बताया कि बुधवार को वह कैशोपुर गांव की बाजार गया था। वहां से आधा किलो मछली लेकर घर आया था। अपनी बहन से मछली बनाने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। इस पर परिवार में कहासुनी हो गई। इसके बाद उसने नशे की दशा में धार्मिक स्थल पर जाकर मछली के टुकड़े रख दिए। ग्रामीणों ने बताया गया कि सत्यपाल शराब पीने का आदी है। नशे की दशा में गांव में घूमता फिरता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी कहता है कि भगवान को बलि दूंगा, तभी उसकी शादी हो पाएगी। पुलिस ने आरोपी का चालान करके न्यायालय में पेश किया, वहां से उसे जेल भेज दिया गया। संवाद
-------
धार्मिक स्थल पर मछलियों के मांस के टुकड़े डालने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने घटना को कबूला है। उसको जेल भेजा गया है।

प्रतीक दहिया, पुलिस क्षेत्राधिकारी, पूरनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed