{"_id":"65de436f8f9c5034160feff6","slug":"mala-river-bridge-will-be-ready-in-10-days-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-112676-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: माला नदी का पुल 10 दिन में हो जाएगा तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: माला नदी का पुल 10 दिन में हो जाएगा तैयार
विज्ञापन
माला नदी पुल पर रखे गए गर्डर । स्रोत - रेलवे
पीलीभीत। माला नदी पर बनाया जा रहा पुल लगभग तैयार हो गया है। पुल तैयार होने के बाद पटरी डालने के लिए 45 मीटर का एक गर्डर भी रख दिया गया है। अभी एक और रखा जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि दस दिन में कार्य पूरा कर दिया जाएगा। बता दें कि पीलीभीत से संडई हाल्ट तक काम चल रहा है। ऐसे में फिलहाल ट्रेनों का संचालन मैलानी से शाहगढ़ तक ही हो पा रहा है।
मैलानी से शाहगढ़ तक करीब एक माह पहले ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया था। इसके बाद पीलीभीत तक चलाने के लिए अधिकारी लगे हुए हैं। रेलवे का कार्य जंगल क्षेत्र में किया जा रहा था। जंगल में माला नदी के पुल पर काम होने में देरी लग रही थी। यहां पर जमीन दलदली होने के कारण पिलर नहीं बन पा रहा था।
जब पिलर का काम पूरा हुआ तो पुल पर पटरी डालने के लिए गर्डर रखने की तैयारी शुरू की गई। तैयारी पूरी होने के बाद 90 मीटर लंबे इस पुल पर 45 मीटर का एक गर्डर रखा गया है। दूसरे को रखने के लिए काम किया जा रहा है। वहीं माला रेलवे स्टेशन पर यार्ड तैयार करने का भी काम किया जा रहा है। इसे भी जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
यहां पर बिजली के तार को पहले ही लगाया जा चुका है। क्षेत्रीय परियोजना प्रबंधक कृष्ण मोहन विश्वकर्मा ने बताया पुल पर एक गर्डर को रखवा दिया गया है। दूसरा भी जल्द रखा जाएगा। संभावना है कि दस दिनों में संडई से पीलीभीत तक पूरा ट्रैक पूरा कर दिया जाएगा। इसके बाद थोड़ा बहुत काम शेष रह जाएगा।