{"_id":"66eb127e3c345880140e3f9f","slug":"mal-godown-road-dilapidated-pedestrians-troubled-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-122631-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: माल गोदाम मार्ग जर्जर, राहगीर परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: माल गोदाम मार्ग जर्जर, राहगीर परेशान
विज्ञापन
बीसलपुर का जर्जर मालगोदाम जाने वाला मार्ग।संवाद
बीसलपुर। रेलवे अधिकारियों की अनदेखी केे चलते नगर की मालगोदाम मार्ग जर्जर हो चुका है, जिससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही हैै।
नगर में गुरुद्वारा से तेल डिपो तक रेलवे का करीब 300 मीटर लंबा मार्ग है। यह मालगोदाम मार्ग के नाम से जाना जाता है। रेलवे स्टेशन आने-जाने वाले यात्री इसी मार्ग से होकर गुजरते हैं। इस मार्ग से दिनभर लोगों की आवाजाही रहती है।
रेल विभाग की ओर से लंबे समय से मरम्मत न कराने की वजह से मार्ग काफी जर्जर हो गया है। कई स्थानों पर गहरे गड्ढे हैं। गड्ढों में जरा सी बारिश होते ही पानी भर जाता है। जागरूक लोगों ने रेल विभाग के अधिकारियों को भी समस्या से अवगत कराया, लेकिन कोई सुधार नहीं हो सका। मंडल रेल प्रबंधक, इज्जत नगर के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि बहुत जल्द इस जर्जर मार्ग की मरम्मत करा दी जाएगी।
ईदगाह चौराहे के पास नाला
पक्का न होने से लोग परेशान
- दो वर्ष पूर्व राष्ट्रीय सड़क प्राधिकरण ने खोदवाया था
संवाद न्यूज एजेंसी
बीसलपुर। ईदगाह चौराहे के पास राष्ट्रीय सड़क प्राधिकरण के अधिकारियों ने दो साल पहले नाला खोदवाया था, जिसे अबतक सही नहीं कराया जा सका है। इससे क्षेत्रीय दुकानदारों और भवन स्वामियों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय सड़क प्राधिकरण के अधिकारियों ने करीब दो वर्ष पूर्व ईदगाह चौराहे से बस स्टैंड चौराहे तक की सड़क का काफी हिस्सा चौड़ीकरण की जद में शामिल कर लिया था। अधिकारियों ने सीमांकन कराते हुए सड़क के किनारे काफी चौड़ा कच्चा नाला खोदवा दिया, लेकिन अबतक नाले को पक्का नहीं कराया है। इस कारण जल निकास की समस्या के साथ दुकानदारों और भवन स्वामियों को आने-जाने में परेशानी हो रही है।
नाला खुला पड़ा होने के कारण दुकानों पर ग्राहक भी नहीं पहुंच पा रहे हैं, जिससे दुकानदारों का काफी नुकसान हो रहा है। लोगों ने प्राधिकरण और प्रशासन के अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। तहसीलदार करम सिंह ने बताया कि प्राधिकरण के अधिकारियों को इस संबंध में पत्र भेजा जाएगा।