फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   makka me hadasa

हज पर गई राज्यमंत्री की मां सहित सभी सुरक्षित

Thu, 24 Sep 2015 11:33 PM IST
पीलीभीत/न्यूरिया।
पीलीभीत/न्यूरिया। Updated Thu, 24 Sep 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
makka me hadasa
 मक्का मदीना में मची भगदड़ में सैकड़ों लोगों के हताहत होने से जिले से गए
विज्ञापन
जायरीनों के परिवार वाले काफी परेशान हैं। इसमें कुछ लोगों ने जायरीनों से संपर्क कर अपनों के ठीकठाक होने की सूचना मिलने पर राहत की सांस ली। वहीं कई परिवारों का अपने लोगों की कोई सूचना न मिलने पर कई परिवार चिंता में डूबे हुए हैं।
आजमीने हज के लिए न्यूरिया कस्बे के मोहल्ला तिगड़ी निवासी इमाम काजी हबीब अहमद, मोहल्ला खेड़ा निवासी उस्मा खां, मोहल्ला खब्बापुर निवासी मोहम्मद मियां, चेयरमैन हिलाल अहमद की मां बदरूल निशा, मोहल्ला यार खां निवासी इमाम बख्श उनकी पत्नी बानो और राज्यमंत्री हाजी रियाज अहमद की मां गांव गौहर निवासी अनीस फात्मा, भतीजा अफजाल सहित दर्जनों लोग गए हुए हैं।
वहीं बीसलपुर क्षेत्र से पूर्व मंत्री अनीस अहमद उर्फ फूलबाबू भी हज पर गए हैं। गुरुवार को मक्का शरीफ में भगदड़ मचने से सैकड़ों लोगों के मरने की सूचना से हज गए जायरीनों के घर वालों में हड़कंप मच गया। वह अपनों की सलामती जानने को व्याकुल हो उठे। इसमें न्यूरिया से गए उस्मान खां के भाई हाजी इरफान ने उस्मान व काजी हबीब अहमद से फोन पर वार्ता की। उनके सही सलातम होने की सूचना मिलने पर राहत की सांस ली।
उधर राज्यमंत्री हाजी रियाज ने बताया कि मां और भतीजे सहित कई लोगों से उनकी फोन पर वार्ता हुई है। सभी ठीक हैं। उन्होंने बताया कि मरने वालों में कोई भी भारत देश का नागरिक नहीं है। लेकिन न्यूरिया के ही खब्बापुर निवासी मोहम्मद मियां, इमाम बख्श, बानो सहित कुछ लोगों का संपर्क अपनों से नहीं हो पा रहा है जिससे उनमें बेचैनी है।
बीसलपुर। पूर्व राज्यमंत्री अनीस अहमद उर्फ फूलबाबू के भाई शकील अहमद उर्फ गुड्डू ने बताया कि हज को गए उनके भाई एवं अन्य लोगों से बात हुई है। सभी सही सलामत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed