फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Make farmers aware, do not let stubble burn

Pilibhit News: किसानों को करेंं जागरूक, जलने न दें पराली

Tue, 15 Oct 2024 02:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
Make farmers aware, do not let stubble burn
अमरिया। पराली प्रबंधन को लेकर एसडीएम की अध्यक्षता में प्रधानों और पंचायत सहायकों के साथ बैठक हुई। बैठक में एसडीएम ने प्रधानों को पराली को लेकर ग्रामीणों को जागरूक करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

विकास खंड सभागार में आयोजित बैठक में एसडीएम मयंक गोस्वामी ने कहा कि इस समय किसानों द्वारा धान की फसल काटी जा रही है। पराली को खेतों में ही जला दिया जा रहा है। जिसको लेकर शासन द्वारा निर्देश दिया गया है, कि धान कटने के बाद पराली को खेतों में जलाने से रोकना होगा। एसडीएम ने कहा कि इसके लिए ग्राम प्रधानों व पंचायत सहायकों को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।
विज्ञापन


अगर कोई किसान अपने खेतों में पराली जलाता है, तो ग्राम प्रधान व प्रधान सहायक उसे पराली जलाने से मना करे। कोई पराली जलाता हुआ पाया जाता है तो उसके खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने ग्राम प्रधानों व पंचायत सहायकों को निर्देश देते हुए कहा कि अगर लापरवाही की गई, तो उन पर भी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में खंड विकास अधिकारी संजय कुमार, एडीओ पंचायत वीरेंद्र कुमार गंगवार, एसडीओ कृषि चन्द्र पाल सिंह, राकेश कुमार, ग्राम प्रधान परमिंदर सिंह प्रिंस, जीसुखलाल, खजान सिंह, खियोराज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed