{"_id":"5755adb24f1c1b181d9c554f","slug":"make-canker-ramlila-road-the-day-trapped-vehicle","type":"story","status":"publish","title_hn":"नासूर बना रामलीला रोड आए दिन फंस रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नासूर बना रामलीला रोड आए दिन फंस रहे वाहन
Updated Mon, 06 Jun 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
जलभराव
- फोटो : pilibhit, beureu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओवरब्रिज निर्माण के चलते रूट डायवर्जन के नाम पर मिला रामलीला रोड लोगों के लिए अब नासूर बन चुका है। यहां सड़क में गड्ढे हैं या फिर गड्ढों में सड़क, कुछ पता नहीं। बड़े-बड़े दलदली गड्ढों में वाहन रोजाना ही फंस रहे हैं, जिसके चलते वाहन संचालकों और राहगीरों को दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं।
शहरवासियों को जाम की समस्या व व्यवस्थित ट्रैफिक संचालन को गत वर्ष नवंबर में नौगवा रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज निर्माण शुरू किया गया था। ओवरब्रिज निर्माण से पूर्व प्रशासनिक स्तर की बैठक में रूट डायवर्जन पर चर्चा कर रामलीला रोड और ईदगाह रोड को चुना गया। तय हुआ था कि डायवर्जन से पूर्व मार्गों को दुरुस्त कर इसे आवागमन योग्य किया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। ओवरब्रिज निर्माण शुरू होते ही नौगवा रेलवे क्रासिंग रोड बंद कर जर्जर मार्ग से ही वाहनों को डायवर्जन शुरू कर दिया गया। शहर के अलावा अन्य तहसीलों से जिला मुख्यालय आने वाले अधिकतर लोग रामलीला रोड से गुजरते हैं। वहीं चीनी मिल को ट्रकों के जरिए गन्ना सप्लाई भी इसी मार्ग से किया गया। इसके चलते मार्ग की हालत और भी जर्जर हो गई। अब आलम यह है कि इस मार्ग पर बड़े बड़े गड्ढे हो गए हैं। वहीं हाल ही में हुई बरसात ने इस मार्ग की हालत और भी खस्ता कर दी। इस मार्ग पर डेढ़ से दो फिट गहरे दलदली गड्ढों में आए दिन वाहन फंस रहे हैं। वहीं दोपहिया वाहन संचालकों समेत अन्य राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
रामलीला मार्ग के निर्माण के लिए एक करोड़ रुपया स्वीकृत हो चुका है। टेंडर प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही मार्ग निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
- जितेंद्र कुमार शर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट