फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Make blocks of fairness major election

निष्पक्षता से कराएं ब्लाक प्रमुख चुनाव

Tue, 02 Feb 2016 12:07 AM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Tue, 02 Feb 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
राज्य निर्वाचन आयुक्त एसके अग्रवाल ने वीडियो कांफ्रेंस कर ब्लाक प्रमुख चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने चुनाव में पूरी निष्पक्षता बरतने और सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सोमवार को डीएम और एसपी के साथ वीडियो कांफ्रेंस कर जिले में ब्लाक प्रमुख चुनाव की स्थिति की समीक्षा की। डीएम मासूम अली सरवर ने उन्हें बताया कि जिले की अधिसूचना जारी कर दी गई है। सातों ब्लाकों में तैयारियों की गई हैं। साथ ही आरओ व एआरओ नियुक्त किए जा रहे हैं। राज्य चुनाव आयुक्त ने डीएम और एसपी से चुनाव में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त करने और अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर निगाह रखने और संदिग्धता प्रतीत होने पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। राज्य चुनाव आयुक्त गड़बड़ी की किसी भी संभावना का पहले से अध्ययन कर उसे रोकने के पूरे प्रयास किए जाए। एसपी से सभी ब्लाकों में नामांकन व मतदान स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने के निर्देश दिए। वीडीओ कांफ्रेंस में प्रभारी एएसपी/सीओ जहानाबाद निर्मल सिंह विष्ट, प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अरूणमणि त्रिपाठी सहित कई अधिकारी कर्मचारी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed