फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Makar Sankranti was celebrated

जिले में शुक्रवार को भी मनाई गई मकर संक्रांति

Fri, 15 Jan 2016 11:00 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Fri, 15 Jan 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
Makar Sankranti was celebrated
जिले भर में मकर संक्रांति पर्व शुक्रवार को भी परंपरागत ढंग से मनाया
विज्ञापन
गया। लोगों ने पूजा अर्चना कर दान पुण्य किया। कई स्थानों पर सामूहिक खिचड़ी भोज भी हुआ।

शहर में शुक्रवार को भी कई स्थानों पर मकर संक्रांति पर्व मनाया गया। सुबह सवेरे लोगों ने पूजा अर्चना की और दान दिया। शहर के स्टेशन रोड, जेपी रोड, लोहामंडी रोड समेत कुछ मोहल्लों में खिचड़ी भोज कार्यक्रम हुए। सिविल बार एसोसिएशन में खिचड़ी भोज हुआ।

इस मौके पर अधिवक्ता बीडी पांडेय, जेपी पांडेय, अजय कुमार सक्सेना, वीपी सिंह, वीरेंद्र सक्सेना, विवेक पांडेय, अशोक वाजपेई, स्नेहलता तिवारी, सर्वेश तिवारी, वीपी सिंह राना, आलोक नगाइच, सुरेंद्र कुमार सक्सेना, मंजुला भटनागर, राहुल अवस्थी, आलोक अग्रवाल, योगराज सिंह, अभय सक्सेना, स्वीटी गुप्ता, मनोज उपाध्याय मौजूद रहे।

इधर संतराम सरस्वती शिशु मंदिर में हुए कार्यक्रम में लक्ष्मीकांत शर्मा ने बच्चों को मकर संक्रांति पर्व की जानकारी दी। व्यवस्थापक दीपक अग्रवाल ने पर्व को समरसता दिवस के रूप में मनाने का संदेश दिया। समापन पर खिचड़ी भोज भी हुआ। इस मौके पर श्रीराम मिश्र, प्रधानाचार्य संतोष कुमार तिवारी, रामपाल, प्यारेलाल, रामचंद्र, देवीदास, निरंजन सिंह आदि मौजूद रहे।

पूरनपुर। नगर समेत आसपास क्षेत्रों में शुक्रवार को भी तमाम लोगों ने मकर संक्रांति मनाई। स्नान कर दान किया। शारदा नदी के धनाराघाट, गोमती उद्गम स्थल पर मेला लगा। अशोक कालोनी स्थित मंदिर में खिचड़ी भोज हुआ। डायमंड हॉकी क्लब की ओर से पकड़िया चौराहा स्थित लक्ष्मी नरायन मंदिर के बाहर खिचड़ी भोज हुआ। क्लब के अध्यक्ष महेश आजाद, अमित गुप्ता, पूर्व विधायक गोपाल कृष्ण सक्सेना, शैलेंद्र गुप्ता, दीपक अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

नगर के ठाकुरद्वारा मंदिर के समीप सामूहिक खिचड़ी भोज हुआ। नगर पालिका सदस्य मुकेश खंडेलवाल आदि का खासा सहयोग रहा। बंडा बस स्टैंड के समीप मंदिर के बाहर हुए भंडारा में तमाम लोगों ने पहुंचकर प्रसाद लिया। गुरभाग सिंह, सुरेश चंद्र आजाद, प्रदीप अरोरा, बीनू बाजपेई, तपन आदि का खासा सहयोग रहा। गांव कल्यानपुर में देवी मंदिर में खिचड़ी भोज हुआ। बजरंग दल के जिला संयोजक रूम सिंह यादव, घनेंद्र सिंह यादव, कैलाश, श्रीराम, रामखिलौना, बाबूराम, राजेंद्र आदि मौजूद रहे।
बीसलपुर। मोहल्ला ग्यासपुर स्थित शिव मंदिर में हुए खिचड़ी भोज में दिग्विजय सिंह, मीरा सक्सेना, रामकुमार अग्रवाल, रामचंद्र गुप्ता, आशा गुप्ता आदि का खासा सहयोग रहा। मोहल्ला दुबे स्थित कृष्णवाटिका में भाजपा के तत्वावधान में हुए भोज में मनोज गुप्ता, अमित अग्रवाल आदि मौजूद रहे। सरस्वती शिशु मंदिर में आरएसएस के तत्वावधान में हुए कार्यक्रम जनार्दन मिश्रा, प्रमोद अग्निहोत्री, रामपाल, छविलाल, रघुवंश तिवारी, डॉ. सुरेंद्र गंगवार, पूरन लाल, आशीष गुप्ता आदि मौजूद रहे।
रामदुलारी श्याम सुंदर इंटर कॉलेज में हुई काव्य गोष्ठी में दिनेश समाधिया, दिलीप पाठक, कौशल पांडेय, निशीकांत, रामप्रकाश, श्रीकांत, राकेश तिवारी, बनवारी लाल आदि ने काव्यपाठ किया। अध्यक्षता छेदालाल जायसवाल ने और संचालन बाबूराम शर्मा ने किया।
बिलसंडा।
गांव गौहनिया में हुए गायत्री यज्ञ व खिचड़ी भोज में सुरेशपाल, संतोष कुमार, शांति स्वरूप, अभिषेक, रक्षपाल, आदि का सहयोग रहा। कैलाश वेदांताचार्य आश्रम पर हुए भंडारे में तमाम श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
चुर्रासकतपुर। कस्बे में भाजपा कार्यकर्ताओं ने खिचड़ी सहभोज कराया। इस मौके पर धर्मेंद्र सिंह, राजीव मिश्रा, राकेश मिश्रा, रोहित, मुन्ना लाल, रामसेवक शर्मा, मनोज मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed