{"_id":"627eb980779b897c9673b632","slug":"majhola-dunidam-road-will-be-built-will-cost-rs-1-27-crore-pilibhit-news-bly484764334","type":"story","status":"publish","title_hn":"मझोला-डयूनीडाम मार्ग का निर्माण होगा, खर्च होंगे 1.27 करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मझोला-डयूनीडाम मार्ग का निर्माण होगा, खर्च होंगे 1.27 करोड़ रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मझोला। मझोला-डयूनीडाम मार्ग वर्षों से खस्ताहाल था। अब दस किलोमीटर लंबी सड़क पर मरम्मत का विशेष कार्य होगा। पूरी सड़क को गड्ढामुक्त किया जाएगा। इससे 24 गांव की जनता को आवागमन में सहूलियत होगी। इस काम में 1.27 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
उत्तराखंड के बॉर्डर पर लगे मझोला-ड्यूनीडाम मार्ग जो कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत मार्ग वर्ष 2009-10 में 211.04 लाख में बनकर तैयार हुआ था। मरम्मत न होने से पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो गया था। क्षेत्र के लोगों ने कई बार जिले के उच्चधिकारियों को बताया पर इस मार्ग की ओर ध्यान नहीं दिया गया।
दिसंबर 2021 में टेंडर निकाले गए मगर चुनाव के चलते आचार संहिता लगी थी और टेंडर खोले नही जा सके। लोक निर्माण विभाग के जेई वेदप्रकाश ने बताया कि चार दिन पूर्व टेंडर खोले गए हैं। मझोला डूयनीडैम मार्ग पर बरसात शुरू होने से काम शुरू होगा। सड़क को गड्ढा मुक्त करके डामर की पेंटिंग कराई जाएगी।