{"_id":"668d2b0b970983c4bf04fff2","slug":"main-accused-in-rape-of-a-teenager-arrested-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-119183-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: किशोरी से दुष्कर्म का मुख्य आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: किशोरी से दुष्कर्म का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
पूरनपुर। घर से अपहृत कर किशोरी से दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने किशोरी के पिता की ओर से चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
घटना 24 मई की रात 11 बजे की है। किशोरी का पिता मजदूरी करने के लिए शहर से बाहर गया था। आरोप है कि गांव के ही चार लोगों ने घर में घुसकर तमंचे के बल पर किशोरी को अपहृत कर एक घर में बंधक बना लिया। यहां दो लोगों ने उससे दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी किसी को देने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई।
जानकारी पाकर किशोरी का पिता गांव पहुंचा। पुत्री को आरोपियों के चंगुल से बमुश्किल छुड़वाया। 15 जून को कोतवाली पहुंचकर घटना की तहरीर दी। पुलिस ने 22 जून को राधेश्याम, उसके पुत्र राजीव, अजीत, चंद्रपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। किशोरी का मेडिकल कराया गया। कोतवाल राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी राजीव को गिरफ्तार कर मंगलवार को चालान कर दिया गया।