फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Maholiya's team won the cricket league title

Pilibhit News: महोलिया की टीम ने जीता क्रिकेट लीग का खिताब

Fri, 15 May 2026 02:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Maholiya's team won the cricket league title
अमरिया। जिठनिया प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बृहस्पतिवार को महोलिया और सितारगंज की टीमों के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में महोलिया की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सितारगंज को 6 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन


फाइनल मैच में महोलिया की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सितारगंज की टीम ने निर्धारित 14 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 124 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी महोलिया की टीम ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 13.4 ओवर में 4 विकेट खोकर मुकाबला जीत लिया। जीत में असद मियां का अहम योगदान रहा। उन्होंने फाइनल मुकाबले में 26 रन बनाने के साथ ही 2 विकेट भी हासिल किए। शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच और पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल दिखाने पर प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed