{"_id":"fd50adb37829dc9827bb591ea4450314","slug":"magic-bike-rider-collision-husband-killed-wife-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैजिक की टक्कर से बाइक सवार पति की मौत, पत्नी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैजिक की टक्कर से बाइक सवार पति की मौत, पत्नी घायल
Updated Fri, 04 Dec 2015 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर हाइवे पर ग्राम बिथरा के पास पीलीभीत से जा रही मैजिक ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी। जिससे बाइक चला रहे थाना माधोटांडा के गांव राजपुर तराई पचपेड़ा निवासी 60 वर्षीय हरभजन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी हरजिंदर कौर गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
हादसा शुक्रवार की शाम करीब सात बजे हुआ। थाना माधोटांडा क्षेत्र के गांव राजपुर तराई पचपेड़ा निवासी हरभजन सिंह बाइक से मझोला की ओर से पीलीभीत की ओर जा रहे थे। गांव बिथरा के निकट मजार के पास सामने से आ रही मैजिक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में हररभजन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद चालक मैजिक छोड़कर मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल पत्नी को एंबुलेंस 108 से जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जिला अस्पताल में भर्ती घायल हरजिंदर कौर ने बताया कि मैनाझुंगी (सितारगंज) उत्तराखंड में स्थित एक रिश्तेदारी में मौत हो गई थी। जहां पति के साथ वह बाइक से गईं थी। वापस आते समय हादसा हो गया। एसओ दलवीर सिंह ने बताया कि मृतक के घर वालों को हादसे की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन