फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Made illicit relations with the girl by giving false promise of marriage

Pilibhit News: शादी का झांसा देकर युवती से बनाए अवैध संबंध

Wed, 06 Nov 2024 10:49 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
Made illicit relations with the girl by giving false promise of marriage
जहानाबाद। शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसका पांच साल पूर्व से बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।

11 अक्तूबर को भी आरोपी ने उसके घर आकर शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद शादी करने से मना कर दिया। इस पर पीड़िता ने आरोपी के परिजनों से बातचीत की।
आरोप है कि उसके माता-पिता और चाचा ने गाली-गलौज कर उसे जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed