फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Made a video accusing her in-laws, later committed suicide by drinking poison

Pilibhit News: ससुरालियों पर आरोप लगाते हुए बनाया वीडियो, बाद में जहर पीकर दी जान

Thu, 11 Apr 2024 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
Made a video accusing her in-laws, later committed suicide by drinking poison
पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतक के रिश्तेदार व अन्य लोग । संवाद
- उल्टियां होने के बाद हुआ संदेह तो परिजन लेकर गए थे अस्पताल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पीलीभीत। कांशीराम कॉलोनी निवासी युवक ने ससुरालियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए वीडियो बनाया और फिर जहरीला पदार्थ पी लिया। घर पहुंचने के बाद युवक को उल्टियां हुईं तो परिजनों को इस बात का पता चला। युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के ईदगाह स्थित कांशीराम कॉलोनी के रहने वाला सौरभ मिश्रा (25) पुत्र रामदेव मिश्रा शहर में ही निजी कार का चालक था। उसका विवाह शाहजहांपुर जिले के थाना बंडा के गांव धर्मापुर निवासी शिखा पुत्री रजनेश शुक्ला से एक वर्ष पहले हुआ था। शादी के बाद से ही दोनों के बीच कुछ बातों को लेकर अनबन रहती थी। सौरभ ने मंगलवार को एक वीडियो बनाया। आरोप लगाया कि पत्नी उसके परिवार के अन्य लोगों के साथ मारपीट करती है। जब उसने इस बात का विरोध किया तो ससुरालियों ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इससे वह काफी आहत है।
विज्ञापन


वीडियो में यह आरोप लगाने के बाद उसने जहरीला पदार्थ पी लिया और घर चला गया। घर पहुंचने पर पत्नी ने शक होने पर पूछा तो सौरभ ने कोई जवाब नहीं दिया। कुछ देर बाद ही उसको उल्टियां होनी शुरू हो गईं। परिजन उसे गांधी स्टेडियम मार्ग स्थित एक निजी अस्पताल लेकर गए जहां कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर पवन कुमार पांडेय ने बताया कि मामले की अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

पत्नी है गर्भवती, सभी परिचित स्तब्ध

बताया जा रहा है कि सौरभ की पत्नी शिखा गर्भवती है। प्रसव में कुछ दिन ही बाकी है। घटना के बाद से घर में कोहराम मचा हुआ है। घटना से सभी परिचित स्तब्ध हैं।

पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतक के रिश्तेदार व अन्य लोग । संवाद

पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतक के रिश्तेदार व अन्य लोग । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed