{"_id":"69c14370a9406e88dade669d898a8558","slug":"madarsa-shikshak-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदरसा शिक्षकों की समस्याओं पर रोष ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदरसा शिक्षकों की समस्याओं पर रोष
पूरनपुर।
Updated Wed, 18 Feb 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
इस्लामिक मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षक संघ ऑफ इंडिया की मदरसा कमरजहां में बुधवार को हुई बैठक में मदरसा शिक्षकों के बकाया मानदेय, प्रतिमाह मानदेय भुगतान, नियमितिकरण को संघर्ष जारी रखने का निर्णय लिया गया। बैठक में तय हुआ कि समस्याओं को लेकर शीघ्र ही एक प्रतिनिधि मंडल भारत सरकार से मिलेगा। बैठक में एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष नवाब हुसैन ने हाल में समस्याओं को लेकर अल्पसंख्यक कल्याण निदेशालय के डायरेक्टर, डिप्टी डायरेक्टर से मुलाकात करने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि डिप्टी डायरेक्टर ने 19 फरवरी तक यूटीलाइजेशन और प्रदेश सरकार के अंशदान को जिलों में भिजवाने का आश्वासन दिया। बैठक की अध्यक्षता नवाब हुसैन ने की। बैठक में कई मदरसों के शिक्षक, प्रबंधक मौजूद थे।
विज्ञापन