Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   M3R won the sixth match of the league, Gold Hunters defeated Baheri Bulls

Pilibhit News: एम 3 आर ने जीता लीग का छठा मुकाबला, गोल्ड हंटर्स ने बहेड़ी बुल्स को हराया

Fri, 05 Jun 2026 02:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
M3R won the sixth match of the league, Gold Hunters defeated Baheri Bulls
इनी​शियम स्कूल में खेले जा रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में पुरस्कृत करते टीम के सदस्य। स्रोत आयोजक। - फोटो : Archive
पीलीभीत। क्रिकेट लीग सीजन-1 का छठा मैच एम 3 आर सुपरजायंट्स और ब्रदर्स 11 के बीच खेला गया। इसमें एम 3 आर ने ब्रदर्स 11 को पांच विकेट से हराया। सिद्धार्थ नारायण को उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे मैच में गोल्ड हंटर्स ने बहेड़ी बुल्स को हरा दिया।
विज्ञापन

ब्रदर्स 11 ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। ब्रदर्स टीम ने 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 188 रन बनाए। ब्रदर्स 11 की तरफ से अभिजीत ने सर्वाधिक 75 रन बनाए। इसमें सात छक्के और सात चौके शामिल रहे। मोनू सिंह ने 31 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन

एम 3 आर सुपरजाएंट्स की तरफ से सिद्धार्थ, अर्शी, रियाज और मुनीश ने दो-दो विकेट चटकाए। इसके जवाब में एम 3 आर की टीम ने 18.5 ओवर में पांच विकेट खोकर इस लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। एम 3 आर की तरफ से सर्वाधिक 75 रन सिद्धार्थ नारायण ने बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लीग का सातवां मैच बहेड़ी बुल्स और गोल्ड हंटर्स के बीच खेला गया। इसमें गोल्ड हंटर्स ने छह विकेट से मुकाबला जीत लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बहेड़ी बुल्स ने सभी विकेट खोकर 164 रन बनाए। सर्वाधिक 51 रन कप्तान सनी वर्मा ने बनाए। गोल्ड हंटर्स की तरफ से सर्वाधिक पांच विकेट अरमान ने चटकाए। जवाब में गोल्ड हंटर्स की टीम ने ये लक्ष्य 17 ओवर में हासिल कर लिया। इसमें सर्वाधिक 77 रन आजम ने बनाए। अरशान अंसारी ने 53 रनों का योगदान दिया। इसमें पांच विकेट चटकाने वाले अरमान को मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed