{"_id":"69355dd49bdd26a6da0e86ee","slug":"lover-brutally-murdered-a-woman-in-pilibhit-2025-12-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत में महिला की हत्या: प्रेमी ने घर में घुसकर बेरहमी से ली जान, मौके से भागा; तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीभीत में महिला की हत्या: प्रेमी ने घर में घुसकर बेरहमी से ली जान, मौके से भागा; तलाश में जुटी पुलिस
Sun, 07 Dec 2025 04:47 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 07 Dec 2025 04:47 PM IST
सार
पीलीभीत के माधोटांडा थाना क्षेत्र में पुरैना गांव निवासी महिला की हत्या कर दी गई। खून से लथपथ उसका शव घर के अंदर पड़ा मिला। हत्या का आरोप महिला के प्रेमी पर लगा है, जो घटना के बाद मौके से भाग गया। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद
विस्तार
पीलीभीत के माधोटांडा क्षेत्र में रविवार को महिला की हत्या से सनसनी फैल गई। प्रेमी युवक ने बांके से प्रहार कर महिला को मार डाला। इसके बाद मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की मदद से जांच की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। सीओ ने मौका मुआयना करने के बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी हैं।
विज्ञापन
घटना थाना क्षेत्र के शारदा डैम की तलहटी में स्थित पुरैना ताल्लुके महाराजपुर गांव की है। पुलिस के अनुसार मनजीत कौर (45) के पति सुवेग सिंह की वर्ष 2016 में मौत हो गई थी। मंजीत करीब पिछले पांच वर्ष से क्षेत्र के नलडेंगा गांव निवासी मुकेश के साथ रह रही थी। मंजीत और मुकेश दोनों कुछ समय के लिए काम के सिलसिले में हल्द्वानी भी रहे थे। रविवार सुबह करीब साढ़े सात बजे मुकेश ने बांके और हथौड़े से महिला के सिर पर ताबड़तोड़ प्रहार किए। गंभीर चोटों से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- UP: 'धज्जियां उड़ा देंगे...', भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष को हिस्ट्रीशीटर ने दी हत्या की धमकी; वीडियो वायरल
विज्ञापन
घटना के बाद आरोपी मुकेश भाग गया। कुछ देर बाद घटना की जानकारी गांव में फैली तो खलबली मच गई। मौके पर ग्रामीण एकत्र हो गए। गांव वालों की सूचना पर सीओ पूरनपुर प्रतीक दहिया, माधोटांडा इंस्पेक्टर अशोक पाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल की बारीकी से जांच कराई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी अशोक पाल सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश के लिए टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
Trending Videos
यहीं पर मिली थी महिला की लाश
- फोटो : संवाद
संपत्ति विवाद पर पुलिस की नजर
पुरैना गांव में मंजीत कौर की हत्या ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। घटना के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। शुरुआती पड़ताल में सामने आया है कि महिला का उसके प्रेमी मुकेश से कई दिनों से विवाद चल रहा था। महिला की ओर से अपनी कब्जे की जमीन बेचकर नया घर बनाना शुरू करने के बाद दोनों के बीच तनाव और बढ़ गया था। पुलिस फिलहाल संपत्ति विवाद और रिश्ते में बढ़ रही कड़वाहट को हत्या की मुख्य वजह मानकर जांच को आगे बढ़ा रही है।
पुरैना गांव में मंजीत कौर की हत्या ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। घटना के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। शुरुआती पड़ताल में सामने आया है कि महिला का उसके प्रेमी मुकेश से कई दिनों से विवाद चल रहा था। महिला की ओर से अपनी कब्जे की जमीन बेचकर नया घर बनाना शुरू करने के बाद दोनों के बीच तनाव और बढ़ गया था। पुलिस फिलहाल संपत्ति विवाद और रिश्ते में बढ़ रही कड़वाहट को हत्या की मुख्य वजह मानकर जांच को आगे बढ़ा रही है।
मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद
महिला के तीन पुत्र हैं, जिनमें से दो बड़े बेटे कानपुर में नौकरी करते हैं, जबकि छोटा बेटा अपनी बहन के साथ पंजाब स्थित ससुराल में रहता है। एक पुत्री है, जिसकी शादी हो चुकी है। वारदात की जानकारी पुलिस ने परिजनों तक पहुंचा दी है और उनके आने का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस टीम घटना से जुड़े हर पहलू की पड़ताल कर रही है और स्थानीय लोगों से भी पूछताछ जारी है।