फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   People cast votes on caste equation and local issues in Pilibhit

Pilibhit News: मतदान में कहीं जातीय समीकरण हावी रहे तो कहीं स्थानीय मुद्दे, अब नतीजों का इंतजार

Sat, 20 Apr 2024 09:46 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 20 Apr 2024 09:46 AM IST
सार

पीलीभीत लोकसभा क्षेत्र में शुक्रवार को मतदान हुआ। कहीं जातीय समीकरण हावी रहे तो कहीं स्थानीय मुद्दे। सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान हुआ। इसी के साथ सभी 10 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला ईवीएम में कैद हो गया। अब चार जून को नतीजे आएंगे। 

विज्ञापन
People cast votes on caste equation and local issues in Pilibhit
पोलिंग बूथ पर मतदाताओं की कतार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जल-जंगल और जमीन से घिरी पीलीभीत लोकसभा क्षेत्र में मतदान के दिन शुक्रवार सुबह से ही मतदाता अपना भविष्य तय करने के लिए मतदान केंद्राें पर पहुंचने लगे थे। लोकसभा क्षेत्र की पांचों विधानसभा में प्रत्याशी, पार्टी, मुद्दों और जातीय समीकरणों के आधार पर मतदान शुरू हुआ। शाम छह बजे मतदान संपन्न हुआ। इसी के साथ सभी 10 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला ईवीएम में कैद हो गया। 

विज्ञापन


शहर से लेकर देहात में सुबह मतदान शुरू होने के साथ मतदाताओं की कतार लग गई। मुद्दों की बात कर रहे मतदाताओं के चेहरे पर जातीय समीकरण की परछाई भी साफ झलक रही थी। हालांकि दोपहर 12 बजे तक बूथाें पर सन्नाटा सा पसर गया। शाम होने होने से पहले फिर केंद्रों पर सुबह का नजारा दिखने लगा।
विज्ञापन


Lok Sabha Election 2024: पीलीभीत में पिछले चुनाव से चार फीसदी कम हुआ मतदान, जानिए कहां कितने पड़े वोट
विज्ञापन
विज्ञापन


बुजुर्ग, किसान, महिला और नौजवानों के अपने मुद्दे थे और उसी को जेहन में रखकर वे अपने वोट का प्रयोग करने पहुंचे। मतदाताओं के स्वागत के लिए भी चुनाव आयोग की ओर से बूथों पर अलग-अलग व्यवस्थाएं भी बनाई गई थीं। महिलाओं के लिए पिंक बूथ और आदर्श बूथ सहित अन्य जगहों पर तैनात कर्मचारी मतदाताओं की सहायता में जुटे रहे। शहरी क्षेत्र में मतदान की रफ्तार थोड़ी सुस्त रही। सुबह सात बजे मतदान शुरू होने के बाद बूथाें पर महिलाओं में ज्यादा उत्साह दिखा।

पूरनपुर में मानव-वन्य जीव संघर्ष का मुद्दा छाया रहा
जंगल से घिरे पूरनपुर विधानसभा में मानव-वन्य जीव संघर्ष का मुद्दा मतदान पर भी छाया रहा। किसानों और युवा भी अपने मुद्दों पर भविष्य तय करने बूथ तक पहुंचे थे। बीसलपुर विधानसभा क्षेत्र में मतदान की रफ्तार सुस्त रही। बरेली जिले की बहेड़ी विधानसभा सीट पर मुद्दों के नाम पर जातीय समीकरण और ध्रुवीकरण ज्यादा हावी रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed