{"_id":"66232fa3107ed2f4cc0fc11c","slug":"lok-sabha-election-2024-voting-decreased-by-four-percent-in-pilibhit-compared-to-last-election-2024-04-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Election 2024: पीलीभीत में पिछले चुनाव से चार फीसदी कम हुआ मतदान, जानिए कहां कितने पड़े वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha Election 2024: पीलीभीत में पिछले चुनाव से चार फीसदी कम हुआ मतदान, जानिए कहां कितने पड़े वोट
Sat, 20 Apr 2024 08:39 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 20 Apr 2024 08:39 AM IST
विज्ञापन
कतार में लगीं महिला मतदाता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकतंत्र के महापर्व में 38 डिग्री तापमान में पीलीभीत लोकसभा क्षेत्र के 63.39 फीसदी मतदाताओं ने मतदान किया। जो 2019 के लोकसभा चुनावों में पड़े 67.41 फीसदी मतदान से करीब 4.02 फीसदी कम रहा।
कतार में लगे मतदाता
- फोटो : अमर उजाला
1924 बूथों पर हुआ मतदान
जिले की पीलीभीत सदर, बीसलपुर, बरखेड़ा, पूरनपुर और बरेली की बहेड़ी विधानसभा को मिलाकर बनी पीलीभीत लोकसभा सीट पर शुक्रवार को मतदान हुआ। जिले और बहेड़ी को मिलाकर 1924 बूथों पर 18.31 लाख मतदाता थे। चुनाव मैदान में भाजपा से जितिन प्रसाद, सपा से भगवत सरन गंगवार और बसपा के अनीस अहमद खां उर्फ फूलबाबू समेत 10 प्रत्याशी मैदान में थे।
जिले की पीलीभीत सदर, बीसलपुर, बरखेड़ा, पूरनपुर और बरेली की बहेड़ी विधानसभा को मिलाकर बनी पीलीभीत लोकसभा सीट पर शुक्रवार को मतदान हुआ। जिले और बहेड़ी को मिलाकर 1924 बूथों पर 18.31 लाख मतदाता थे। चुनाव मैदान में भाजपा से जितिन प्रसाद, सपा से भगवत सरन गंगवार और बसपा के अनीस अहमद खां उर्फ फूलबाबू समेत 10 प्रत्याशी मैदान में थे।
मतदान के बाद स्याही का निशान दिखातीं मतदाता
- फोटो : अमर उजाला
सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ तो बहेड़ी सहित अन्य स्थानों के कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लाइन नजर आई। बरेली डीएम रविंद्र कुमार, पीलीभीत डीएम संजय कुमार सिंह और जन प्रतिनिधियों ने खुद मतदान किया और मतदाताओं से अपील भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
कतार में लगीं मतदाता
- फोटो : अमर उजाला
दिन चढ़ने के साथ मतदान प्रतिशत भी बढ़ता गया। शाम पांच बजे तक पीलीभीत सीट पर 60.1 प्रतिशत मतदान हुआ। शाम छह बजे के बाद जारी रिपोर्ट में जिले की चार विधानसभाओं में कुल 63.22 प्रतिशत तो बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र में करीब 64.1 फीसदी मतदान हुआ।
विज्ञापन
पोलिंग बूथ पर लगी मतदाताओं की कतार
- फोटो : अमर उजाला
आंकड़ों में बूथ और मतदाता
958 मतदान केंद्र
1521 बूथों पर कराया गया मतदान
14,61,162 कुल मतदाता
9,23,769 मतदाताओं ने डाले वोट
958 मतदान केंद्र
1521 बूथों पर कराया गया मतदान
14,61,162 कुल मतदाता
9,23,769 मतदाताओं ने डाले वोट