फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   loot

बरखेड़ा में फसल की रखवाली कर रहे किसान को बदमाशों ने लूटा

Mon, 30 Aug 2021 12:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
loot
बरखेड़ा। अरसियाबोझ गांव में शनिवार रात खेत में फसल की रखवाली कर रहे किसान से बदमाशों ने लूटपाट की। दर्जन भर सशस्त्र बदमाशों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने रात भर छानबीन की लेकिन वे नहीं मिले। पुलिस ने रात में ही पड़ोसी थानों में भी इसकी जानकारी दी। इसके साथ ही ग्रामीणों को जागरूक किया। कहा कि अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखे तो तत्काल पुलिस को जानकारी दी जाए। फिलहाल मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम अरसियाबोझ निवासी भगवान दास पुत्र नेतराम ने बताया कि उसका गांव से करीब आधा किलोमीटर की दूरी पर खेत है। खेत में धान की फसल है। आवारा पशुओं द्वारा फसल का नुकसान किया जा रहा है। इससे उसने रखवाली करने के लिए खेत पर लकड़ी का ताड़ बना रखा है। शनिवार रात को भगवानदास ताड़ पर लेटा हुआ था। इसी दौरान करीब 10:30 बजे दो सशस्त्र बदमाश उसके पास पहुंचे और उसे नीचे उतार लिया। उसने टॉर्च की रोशनी में देखा कि आठ, नौ बदमाश हैं। बदमाशों ने उसके पास रखे 150 रुपयों की नकदी, बंडल, माचिस एवं तंबाकू का पैकेट लूट लिया। इसके बाद उसे भगा दिया। गांव पहुंचकर प्रधान को घटना की जानकारी दी। इसके बाद प्रधान ने थाना बरखेड़ा फोन करके पुलिस को
विज्ञापन

बदमाशों के बारे में जानकारी दी। सूचना पर इंस्पेक्टर खीम सिंह फोर्स लेकर गांव पहुंचे। पीड़ित किसान जानकारी के बाद घटनास्थल का मौका मुआयना किया। खेतों में बदमाशों की तलाश की लेकिन वे नहीं मिले। न ही कोई सुराग मिला। इंस्पेक्टर खीम सिंह जलाल ने बताया पड़ोसी ग्राम आमडार, मधैइया आदि गांव में पहुंचकर ग्रामीणों को बदमाश होने की जानकारी दी। साथ ही अलर्ट किया कि कोई संदिग्ध दिखाई तो तत्काल पुलिस को सूचना दी जाए। सूचना पर पड़ोसी थानों की पुलिस भी बरखेड़ा थाने के बॉर्डर एवं रास्तों पर अलर्ट रहीं। हालांकि बदमाशों का कुछ पता नहीं चल सका। इंस्पेक्टर का कहना है कोई तहरीर नहीं मिली है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed