फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   lokdaun

मजदूर बुलाकर गत्ता कारखाना में करा रहे थे काम, पुलिस ने बंद कराया

Thu, 16 Apr 2020 11:28 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
lokdaun
पीलीभीत। लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए एक कारोबारी ने मजदूर बुलाकर गत्ता कारखाना में काम कराना शुरू कर दिया। इसकी शिकायत मिलने पर पुलिस पहुंची और कारोबारी की फटकार लगाकर कारखाना बंद करवा दिया। मामले में अब कारोबारी पर कानूनी कार्रवाई की तैयारी है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को देखते हुए पूरे देश में दोबारा 19 दिन का लॉकडाउन किया गया है। इसमें दुकान, जिम, कारखाने सब बंद किए गए हैं। इसके बावजूद रजिस्ट्री कार्यालय के पास एक गत्ता कारखाना मालिक ने अपने कारखाने में गुपचुप तरीके से काम कराना शुरू कर दिया। कारखाने में मजदूर बुलाकर वहां पर कारोबारी काम कराने लगा। बुधवार को इसकी शिकायत अधिकारियों से की गई। इस पर कोतवाली पुलिस कारखाने पर पहुंची तो वहां करीब 15 मजदूर भी काम पर लगे मिले। कारखाना मालिक ने सिटी मजिस्ट्रेट से अनुमति मिलने के बाद काम कराने की बात कह दी। पुलिस ने जब लिखित अनुमति मांगी तो वह पलट गया। सख्ती करते हुए पुलिस ने जब फटकार लगाई तो गत्ता कारखाना बंद करा दिया। एएसपी रोहित मिश्र ने बताया कि कारखाना चलने की सूचना पर पुलिस गई थी। कारखाना बंद करा दिया है। मामले में कार्रवाई के निर्देश कोतवाल श्रीकांत द्विवेदी को दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed