फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Lodipur aged fever killed many vulnerable

लोधीपुर में बुखार से वृद्ध की मौत, कई चपेट में

Fri, 04 Nov 2016 11:12 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Fri, 04 Nov 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
पूरनपुर। गांव लोधीपुर निवासी 60 वर्षीय जहीर की बुखार से मौत हो गई। वे सप्ताह भर पहले से बुखार से पीड़ित चल रहे थे। गांव में इसके अलावा करीब डेढ़ दर्जन से अधिक लोग बुखार से पीड़ित है। गांव में बुखार फैलने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से शिविर लगाया गया। शिविर में 250 मरीजों का परीक्षण कर दवाई दी गई। 
प्रधान पति इस्लाम खां ने बताया कि गांव निवासी साठ वर्षीय जहीर को सप्ताह भर पहले बुखार ने चपेट में ले लिया था। पहले उनको नगर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। फायदा न होने पर उनको बरेली के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुखार के चलते उनकी बृहस्पतिवार को मौत हो गई। वृद्ध की मौत पर उसके परिवार वालों में कोहराम मंच गया। प्रधान पति ने बताया कि इसके अलावा गांव निवासी कल्लू खां, महमूद, साबिर, मुमताज, बबलू आदि सहित करीब डेढ़ दर्जन से अधिक लोग बुखार से पीड़ित है। सीएचसी के एमओआईसी डॉ. मोहम्मद असलम ने बताया कि वृद्ध की बुखार से मौत की जानकारी नहीं मिली। बुखार से गांव में कई बीमार होने की सूचना पर बृहस्पतिवार को गांव में शिविर लगवाया गया था। शिविर में ढाई मरीजों का परीक्षण कर दवाई बांटी गई। शिविर में वायरल फीवर, जुकाम, खांसी आदि के मरीज आए। शिविर में डॉ. रेहान खां, फार्मेसिस्ट श्याम सुंदर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


पूर्व जिला पंचायत सदस्य रमा डेंगू की चपेट में
पीलीभीत। पूर्व जिला पंचायत सदस्य व एपवा की जिलाध्यक्ष रमा गैरोला को डेंगू ने अपनी चपेट में ले लिया। हालत बिगडने पर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूरनपुर में भर्ती कराया गया। सीएचसी के डॉ. मोहम्मद असलम ने हालत में सुधार न होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed