फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Locks hanging in women's hospital built at a cost of Rs 7.34 crore

Pilibhit News: 7.34 करोड़ की लागत से बने महिला चिकित्सालय में लटक रहे ताले

Sat, 04 May 2024 01:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
Locks hanging in women's hospital built at a cost of Rs 7.34 crore
पूरनपुर का नवनिर्मित महिला चिकित्सालय भवन । संवाद
पूरनपुर। नगर में 50 बेड के 7.34 करोड़ रुपये की लागत बने महिला चिकित्सालय भवन में महीनों से ताले लटके हुए है। हैंडओवर होने के करीब आठ महीने बाद भी अब तक महिला चिकित्सालय में फर्नीचर और चिकित्सीय उपकरण नहीं हैं। स्थिति यह है कि अब तक स्टाफ की तैनाती नहीं हुई है। इससे महिला चिकित्सालय का लाभ लोगों को नहीं मिल रहा है। ऐसे में परिसर में एक छोटे से भवन में महिला अस्पताल चल रहा है।
विज्ञापन

पूरनपुर देहात में पूर्व में बने सात बेड के महिला चिकित्सालय भवन को ध्वस्त कर 50 बेड के स्वीकृत महिला अस्पताल का निर्माण 7.34 करोड़ रुपये की लागत से फरवरी 2019 में शुरू कराया गया था। अस्पताल का निर्माण कार्य जून 2021 में पूरा होना था, लेकिन निर्धारित अवधि के दो साल बाद भी अस्पताल का निर्माण पूरा नहीं हो सका।
विज्ञापन

करीब आठ महीने पहले नवनिर्मित अस्पताल को हैंडओवर कर लिया गया। तब से अस्पताल भवन पर ताले लटक रहे है। क्षमता के अनुसार अब तक अस्पताल में फर्नीचर, चिकित्सीय उपकरण नहीं आए है। चिकित्सक और अन्य स्टाफ की तैनाती भी नहीं की गई है। करोड़ों की लागत से बना अस्पताल लोगों के लिए सफेद हाथी साबित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
शासन से स्टाफ की तैनाती होनी है। इसके लिए कई बार पत्राचार भी किया जा चुका है। शासन के फैसले नीतिगत होते है। अब चुनाव आचार संहिता चल रही है। इसके बाद फिर पत्राचार शुरू किया जाएगा।
- डॉ. आलोक शर्मा, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed