फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   lockdown

इंतजार के बाद 150 मजदूरों को लेकर आई बस, बाकी का इंतजार

Mon, 27 Apr 2020 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
lockdown
पीलीभीत। दूसरे प्रांतों में फंसे करीब 400 मजदूरों की घर वापसी शुरू हो गई है। दिन भर के इंतजार के बाद हरियाणा से पूरनपुर और बीसलपुर के 150 मजदूरों को लेकर छह बसें पहुंचीं। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने सभी मजदूरों को स्क्रीनिंग के बाद शेल्टर होम में ठहराया। बाकी मजदूरों के भी देर रात तक पहुंचने की उम्मीद थी।
विज्ञापन

जिले के 400 से अधिक श्रमिक हरियाणा समेत अन्य राज्यों में लॉकडाउन के बाद फंस गए थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दूसरे राज्यों में फंसे प्रदेश के मजदूरों को घर तक पहुंचाने की बात कही। इसके बाद प्रशासन ने भी तैयारी कर ली थी। इसकी सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया। डीएम वैभव श्रीवास्तव ने आने वाले श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण, खाने-पीने और ठहरने की व्यवस्था के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की। इसका नोडल अधिकारी पीडी योगेंद्र पाठक को बनाया गया। स्वास्थ्य विभाग ने भी अपनी चार टीमों को आने वाले श्रमिकों की जांच के लिए तैयार कर लिया। कयास लगाए जा रहे थे कि श्रमिक शानिवार देर रात पहुंचना शुरू हो जाएंगे, मगर ऐसा नहीं हुआ। टीमें श्रमिकों का इंतजार करती रहीं।
विज्ञापन

रविवार को भी दिन भर श्रमिकों की वापसी को लेकर इंतजार जारी रहा। देर शाम एक बस में सवार होकर हरियाणा से पूरनपुर के रहने वाले 28 श्रमिक पहुंचे। फिर रात में अन्य पांच बसों से 123 श्रमिकों को लेकर पहुंचीं, इनमें पूरनपुर और बीसलपुर के श्रमिक थे। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने सभी मजदूरों की स्क्रीनिंग की और फिर शेल्टर होम में भिजवा दिया। सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल ने बताया कि अन्य दूसरों का इंतजार चल रहा है। जैसे-जैसे मजदूर आते रहेंगे, उनकी स्क्रीनिंग के बाद शेल्टर होम में ठहरवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed