{"_id":"5eb1b0278ebc3e90896a1be1","slug":"lockdown-in-pilibhit-pilibhit-news-bly4049213173","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन 3: दुकानें तो खोल लीं, मगर शर्तें नहीं मानीं प्रशासन की, चला डंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन 3: दुकानें तो खोल लीं, मगर शर्तें नहीं मानीं प्रशासन की, चला डंडा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। ऑरेंज जोन में रखे गए जिले में डीएम ने लॉकडाउन में कुछ शर्तों के साथ बाजार खोलने की रियायत दी। मंगलवार को तमाम दुकानें खुलीं, तो उन पर सुबह से ही भीड़ उमड़ना शुरू हो गई। अधिकतर जगहों पर लॉकडाउन की शर्तों का पालन होता नहीं नजर आया। कुछ जगह तो लॉकडाउन पूरी तरह से टूटता दिखा तो पुलिस अधिकारियों को डंडा चलाना पड़ गया। इसके बाद भी सामाजिक दूरी का पालन नहीं हो पाया।
लॉकडाउन का तीसरा चरण सोमवार से शुरू हो गया। डीएम ने कुछ शर्तों के साथ लॉकडाउन में छूट देते हुए दुकानें खोलने की अनुमति सोमवार को देर रात दी थी। इसके मुताबिक मंगलवार सुबह सात से 11 बजे तक किराना, इलेक्ट्रॉनिक, कपड़ा, कॉस्मेटिक समेत कई दुकानें खोलने की छूट मिल थी, लेकिन लोगों ने इसका नाजायज फायदा उठाया। तमाम लोग सामाजिक दूरी दरकिनार कर बाजारों में खरीदारी को निकल पड़े। अमर उजाला की टीम ने शहर के विभिन्न इलाकों में जाकर देखा तो तमाम जगहों पर हालात बेकाबू नजर आए। दुकानों पर दुकानदारों ने सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए अपने प्रतिष्ठानों पर कोई व्यवस्था नहीं की थी। न ही कोई अधिकारी नियमों का पालन कराने के लिए व्यवस्था करते दिखाई दिए। कुछ देर के लिए सीओ सिटी प्रवीण सिंह मलिक और सिटी मजिस्ट्रेट अरुण कुमार ने शहर में भ्रमण कर सड़कों पर घूम रहे लोगों पर डंडा फटकारने के साथ ही वाहनों के चालान भी कटवाए। दुकानों पर भीड़ देखकर कई दुकानदारों को फटकार लगाकर उनकी दुकानें बंद कराई गईं, लेकिन मजिस्ट्रेट और पुलिस के जाने के बाद दुकानों के हालात फिर से बेकाबू हो गए। ऐसे हालात में कोरोना संक्रमितों की संख्या कम होना तो दूर की बात है, इनके बढने का खतरा ज्यादा लग रहा है। डीएम ने खुद ट्विट कर यह जानकारी दी कि अगर लोग छूट का दुरुपयोग करेंगे तो प्रशासन सख्ती करने को बाध्य होगा, लोग इसका सम्मान करें।
दुकानों में उमड़ी भीड़, नहीं दिखी सामाजिक दूरी
शहर के ड्रमंडगंज चौराहा से लेकर चावला चौराहा तक कपड़ा, स्टेडियम रोड, सुनगढ़ी समेत विभिन्न इलाकों में किराना, स्टेशनरी की दुकानों पर लोग सामान खरीदने के चक्कर में सामाजिक दूरी का पालन कर भूल गए। दुकानों पर एक के ऊपर एक ग्राहक खड़े होकर खरीदारी कर रहा था। इन दुकानों पर न तो सैनिटाइजर की व्यवस्था थी, न ही हाथ धोने के लिए पानी की। दुकानदारों ने भी ग्राहकों से सामाजिक दूरी बनाने तक को नहीं कहा।
विज्ञापन
बाजार खुलने के बाद कराया गया सैनिटाइजेशन
मंगलवार को बाजार खुलने के बाद नगरपालिका की ओर से टीमों को लगाकर स्टेशन रोड, ड्रमंडगंज चौराहा, जेपी रोड, छतरी चौराहा, गांधी स्टेडियम, चौक बाजार, सराफा बाजार समेत कई स्थानों को सैनिटाइज किया गया। नगरपालिका के द्वारा दुकानों को भीतर से भी सैनिटाइज कराया गया।