फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   lockdown in Pilibhit

दुकानें खुलने का समय बदला तो भीड़ कम नजर आई, मगर सामाजिक दूरी नहीं बनाई

Tue, 21 Apr 2020 10:17 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 10:17 PM IST
विज्ञापन
lockdown in Pilibhit
पीलीभीत। लॉकडाउन में सोमवार को किराना दुकानों के लिए ज्यादा छूट मिलने के बाद पुराना समय तय करके प्रशासन ने मंगलवार को भीड़ कम करने में सफल हो गया। हालांकि सामाजिक दूरी का पालन फिर भी ठीक से नहीं हो पाया। सड़कों पर वाहनों के प्रयोग को भी रोकने में पुलिस कामयाब नहीं रही।
विज्ञापन

लॉकडाउन को सफल बनाने के लिए पुलिस-प्रशासन पूरी ताकत से जुटा है। सख्ती करने के बाद अब भी सड़कों पर तस्वीर बदली नहीं जा सकी है। सोमवार को प्रशासन ने आम नागरिकों को कुछ राहत देने के उद्देश्य से किराना दुकानें खुलने का समय सुबह 10 से शाम चार बजे तक किया तो पूरी तरह अव्यवस्था फैल गई। इसके बाद रात में ही दोबारा बाजार खुलने संबंधी नया आदेश जारी कर दिया गया। इसमें मंगलवार से पहले की तरह सुबह छह से नौ बजे तक किराना दुकान खुलने की समय सीमा तय कर दी गई। इसके बाद मंगलवार को बीते दिन की अपेक्षा कुछ हालात सुधरे। बाजार में भीड़ भी कम दिखाई दी। पुलिस भी लॉकडाउन का पालन कराने के लिए सड़कों पर दौड़ती रही। मगर सामाजिक दूरी बनाने की पहल अधूरी रह गई। किराना बाजार, जेपी रोड, रेलवे स्टेशन रोड समेत मुख्य मार्गों के अलावा गलियों में भी खरीदारी को निकले लोग सटकर खड़े रहे। तमाम लोग बिना मास्क के नजर आए। इसके अलावा वाहनों के चलने पर शिकंजा भी नहीं कसा जा सका। दिन भर दुपहिया और चार पहिया वाहन सड़कों पर चलते रहे। पुलिस ने मुख्य चौराहों पर वाहनों की चेकिंग कर चालान किए। कई जगहों पर सख्ती कर समझाया भी, लेकिन कुछ जगहों पर वाहन चालकों ने पुलिस को ही सवालों में घेर लिया। इसके अलावा मोहल्ला फीलखाना, पंजाबियान, बेनी चौधरी, काला मंदिर, सुनगढी़ की गलियों में भी लोग घरों के बाहर इकट्ठा होते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed