{"_id":"592d77c14f1c1bdf15bdc0e6","slug":"loan-from-house-to-house-by-fraud","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां से धोखाधड़ी कर मकान पर ले लिया लोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां से धोखाधड़ी कर मकान पर ले लिया लोन
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Tue, 30 May 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
एक युवक ने धोखे से बुजुर्ग मां का कागजों पर अंगूठा लगाने के बाद बैंक से पंद्रह लाख रुपये का लोन ले लिया। बुजुर्ग को इसकी जानकारी तब हुई जब बैंक से नोटिस पहुंचा। आरोपी के खिलाफ उसके ही भाई ने धोखाधड़ी का आरोप लगाकर सुनगढ़ी थाने में तहरीर दी है। गजरौला थाना क्षेत्र के शिवनगर गांव निवासी बच्चन लाल ने सुनगढ़ी पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपनी मां चुन्नोदेवी के साथ रहता है। दो साल पहले उसने नौगवां रेलवे क्रासिंग के पास पांच लाख रुपये का मकान अपनी मां के नाम खरीदा था, जिसकी रजिस्ट्री दिसंबर 2015 में कराई थी। उसने मकान के कागज राजीव कॉलोनी निवासी अपने भाई के पास रख दिए थे। बच्चनलाल का आरोप है कि उसके सगे भाई ने मकान पर एलएच स्थित एसबीआई बैंक से 15 लाख रुपये का लोन ले लिया। पेंशन संबंधी कागजात तैयार कराने का झांसा देकर बुजुर्ग मां से कागजों पर अंगूठा लगवा लिया। लोन की किश्तें जमा न होने पर बैंक से नोटिस पीड़ित के घर पहुंचा। उसने बैंक जाकर पता किया तब उसे मामले की जानकारी हुई। उसने अपने भाई के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन