फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   loan for vendors

फड़ और ठेले वालों को 10 हजार का लोन देने पर बनी सहमति

Sat, 22 Aug 2020 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
loan for vendors
पूरनपुर। फड़ और ठेले वालों को 10 हजार रुपये का ऋण देने का लक्ष्य पूरा करने पर नगरपालिका बोर्ड की बैठक में सहमति बनी। नगरपालिका में 1200 फड़ और ठेले वालों में प्रत्येक को 10 हजार रुपये लोन देने का लक्ष्य रखा गया है। हालांकि अब तक इसके सापेक्ष केवल 150 पंजीकरण ही हुए हैं। स्वनिधि ऋण योजना के पंजीकरण में आ रही समस्या के समाधान पर चर्चा हुई। इसमें यह निर्णय लिया गया कि जल्द ही नगरपालिका में संबंधित बैंक शाखा प्रबंधकों के साथ बैठक होगी। उसमें पथ व्यापारियों को ऋण लेने में होने वाली समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन

नगरपालिका चेयरमैन प्रदीप जायसवाल लल्लन की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई नगरपालिका बोर्ड की बैठक में लेखाकार अमित मिश्रा ने बताया कि पथ व्यापारियों को 10 हजार रुपये तक का ऋण देने की योजना है। इसमें अब तक मात्र 150 छोटे व्यापारियों ने पंजीकरण कराया है जबकि नगरपालिका को 1200 व्यापारियों को ऋण देने का लक्ष्य दिया गया है। ऋण लेने वाले व्यापारी को आधार कार्ड से मोबाइल फोन नंबर लिंक होने पर ऑनलाइन पंजीकरण कराने की व्यवस्था है। सदस्य मुकेश गुप्ता, मोहम्मद आसिम, तौफीक कादरी ने आधार कार्ड न बनने और संशोधन न होने की समस्या रखी। मुकेश गुप्ता का कहना था कि इस समस्या पर ज्ञापन भी दिया गया। डाक विभाग के एसएसपी से भी बात की गई। मगर, समाधान नहीं हुआ। इस पर नगरपालिका बोर्ड के सदस्यों के बीच सहमति बनी कि बैंक शाखा प्रबंधकों की बैठक बुलाकर समस्या का समाधान कराया जाए, ताकि आधारकार्ड से मोबाइल लिंक होने की बाध्यता का विकल्प तलाशा जा सके। तौफीक अहमद कादरी ने पथ व्यापारियों को जारी परिचय पत्रों पर नगरपालिका ईओ के हस्ताक्षर न होने का मामला रखा। अमन बाल्मीकि ने सफाई कर्मचारियों से सैनिटाइजर बंटवाने की मांग की। शाहिद हुसैन ने अपने वार्ड की पांच सड़कों का निर्माण न होने का मामला रखा। कोविड-19 से बचाव को प्रचार प्रसार एवं सामाजिक दूरी पर हुए विचार में सदस्य रोहित मिश्र ने भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक सख्ती से लगाने की मांग रखी। अन्य सदस्यों ने वार्डों में खराब लाइटों को सही कराने की मांग की। संचालन अमित मिश्र ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed