फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   loader hit bike rider two person, death

लोडर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

Sun, 27 Mar 2022 12:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 12:29 AM IST
विज्ञापन
loader hit bike rider two person, death
मृतक जितेन्द्र का फाइल फोटो - फोटो : PILIBHIT
बीसलपुर। पीलीभीत रोड के गांव जोगीठेर के पास शुक्रवार की शाम लोडर की टक्कर लगने से बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है। हादसे से मृतकों के घर कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव बरसिया निवासी रामविलास भोजवाल ने बताया कि उनका पुत्र सर्वेश कुमार (18) शुक्रवार की शाम पीलीभीत से बाइक द्वारा घर लौट रहा था। बाइक गांव का ही जितेंद्र शर्मा (19) चला रहा था। जितेंद्र ने हेलमेट लगाया था। रास्ते में गांव जोगीठेर के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार लोडर की टक्कर लगने से बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर से दोनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद चालक लोडर मौके पर छोड़कर भाग गया। कोतवाली पुलिस दोनों को सीएचसी ले कर गई। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही दोनों युवकों के परिजन सीएससी आ गए। इस हादसे से दोनों युवकों के परिजन सदमे में हैं। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने लोडर को भी अपने कब्जे में ले लिया है। घरवालों के अनुसार दोनों युवक मजदूरी करते थे। दो युवकों की हादसे में मौत होने से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन

सर्वेश का फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वेश का फाइल फोटो- फोटो : PILIBHIT

 

बीसलपुर के गांव जोगी ढेर मैं घटनास्थल पर मौजूद भीड़ और खड़ा लोडर। संवाद

बीसलपुर के गांव जोगी ढेर मैं घटनास्थल पर मौजूद भीड़ और खड़ा लोडर। संवाद- फोटो : PILIBHIT

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed