{"_id":"699e047bc8fa6a0e0c0eddaa","slug":"little-ones-will-be-seen-in-tiger-masks-will-shower-colors-with-mace-and-water-guns-pilibhit-news-c-121-1-pbt1010-154425-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: टाइगर मुखौटे में दिखेंगे नन्हे मुन्ने, गदा पिचकारी से करेंगे रंगों की बौछार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: टाइगर मुखौटे में दिखेंगे नन्हे मुन्ने, गदा पिचकारी से करेंगे रंगों की बौछार
विज्ञापन
पीलीभीत। होली का त्योहार नजदीक आते ही बाजार रंग-बिरंगे गुलाल, आकर्षक पिचकारियों व नए ट्रेंड के मुखौटों से सज गया है। इस बार बच्चों में जिले की पहचान टाइगर, सुपरहीरो व कार्टून कैरेक्टर वाले मुखौटों की जबरदस्त मांग रहेगी। वहीं, नए ट्रेंड की हनुमान गदा, हथौड़ा, त्रिशूल वाली पिचकारियां भी बच्चे बहुत पसंद कर रहे हैं। शहर के बाजार में होली के पर्व को लेकर खरीददारी भी शुरू हो गई है।
बाजार में पारंपरिक गुलाल के साथ-साथ हर्बल व खुशबूदार गुलाल की दुकानें लगना शुरू हो गई हैं। लाल, गुलाबी, हरा व पीला रंग तो हर साल की तरह पसंद किए जा रहे हैं, लेकिन इस बार नियॉन व सिल्वर शेड वाले गुलाल भी बाजार में आकर्षण का केंद्र बने हुए है। इसके अलावा युवाओं की पसंद गुलाल वाला प्रेशर सिलिंडर भी दुकानों पर सजा हुआ है। दूर तक गुलाल उड़ाने में सिलिंडर को सक्षम बताया जा रहा है।
नन्हें मुन्नों बच्चों के लिए दुकानों पर जिले की पहचान टाइगर के मुखौटे इस बार आकर्षण का केंद्र बने हुए है। बच्चों को भी टाइगर मुखौटे पसंद आ रहे हैं। इसी के साथ हॉरर मुखौटों की भी बाजार में अभी से मांग है। पिचकारियों से इस बार हनुमान गदा, त्रिशुल, हथौड़ा, तलवार जैसी पिचकारियां बिकना शुरू हो गई हैं। वहीं बैग पैक टैंक भी बच्चों को भा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
--
बाजार में पिचकारी व गुलाल के दाम
गुलाल- 160 प्रति किलो
टैंक बैग पिचकारी - 200-350
प्रेशर पिचकारी - 150-550
त्रिशुल पिचकारी - 150
गदा पिचकारी - 250
स्प्रे - 40-200
गुलाल सिलेंडर - 950