फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Little Angels won the trophy by defeating Benhar School in basketball

Pilibhit News: बास्केटबॉल में लिटिल एंजेल्स ने बेनहर स्कूल को हराकर जीती ट्रॉफी

Sun, 11 May 2025 12:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 11 May 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Little Angels won the trophy by defeating Benhar School in basketball
​विद्यालय में विजेता टीम को किया गया सम्मानित। स्रोत स्कूल
पीलीभीत। जेसीआई इंटर स्कूल बॉस्केटबॉल प्रतियोगिता में बेनहर पब्लिक स्कूल की टीम को हराकर लिटिल एंजेल्स स्कूल की टीम ने ट्रॉफी अपने नाम की। स्कूल में विजेता टीम और कोच को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

छह मई को बेनहर पब्लिक स्कूल में जेसीआई इंटर स्कूल बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। फाइनल मुकाबला लिटिल एंजेल्स स्कूल और बेनहर पब्लिक स्कूल के बीच हुआ। इसमें लिटिल एंजेल्स स्कूल ने गत वर्ष की विजेता बेनहर पब्लिक स्कूल की टीम को 34-26 से हराया। लिटिल एंजिल्स स्कूल ने छटी बार ट्राॅफी जीती। टीम के खिलाड़ी वेदांत बाजपेई को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी और खुशप्रीत सिंह को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। कोच मसूद हसन खान ने टीम के प्रदर्शन की सराहना की। विजेता टीम को विद्यालय में कोच के साथ सम्मानित किया गया। इस दौरान विद्यालय प्रबंधक डॉ संजीव अग्रवाल, प्रधानाचार्य एनसी पाठक, कार्यकारी निदेशक उज्जवल अग्रवाल, उप प्रधानाचार्या अंजू सक्सेना, हेडमिस्ट्रेस नीना मेहरोत्रा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed