{"_id":"6251f1085d4f6d3ecf48d786","slug":"liquor-shop-was-closed-in-the-election-12-boxes-of-liquor-recovered-from-the-salesman-s-house-pilibhit-news-bly480952510","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव में शराब की दुकान थी बंद, सेल्समैन के घर से बरामद हुई 12 पेटी शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव में शराब की दुकान थी बंद, सेल्समैन के घर से बरामद हुई 12 पेटी शराब
विज्ञापन
पूरनपुर। एमएलसी चुनाव में शराब की दुकानें बंद होने पर पुलिस ने सूचना पर गांव महादिया में शराब दुकान के सेल्समैन के घर छापा मारकर 12 पेटी देशी शराब बरामद कर ली। सूचना पर आबकारी इंस्पेक्टर ने पहुंचकर जांच की। आबकारी विभाग को बगैर सूचना दिए शराब रखने का स्थान बदलने पर सेल्समैन को नोटिस जारी किया गया है।
शुक्रवार देर शाम गांव महादिया में देशी शराब की दुकान के सेल्समैन के घर से शराब की बिक्री की सूचना पर पुलिस ने छापा मारकर 12 पेटी देशी शराब बरामद कर सेल्समैन को हिरासत में ले लिया। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि सेल्समैन के घर से शराब बरामदगी की सूचना आबकारी निरीक्षक को दी गई। आबकारी निरीक्षक ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
आबकारी निरीक्षक दीपेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि जांच में बरामद शराब देशी शराब की दुकान की पाई गई। उन्होंने बताया कि सेल्समैन ने बगैर परमीशन के शराब रखने का स्थान बदला है। अब उसे नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया जाएगा। स्पष्टीकरण संतोषजनक न होने पर उससे जुर्माना की वसूली होगी।