{"_id":"5f6115b98ebc3e9ae9484cbb","slug":"lion-terror-pilibhit-news-bly4199621118","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाघ दिखा तो पेड़ पर चढ़कर ग्रामीणों ने बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाघ दिखा तो पेड़ पर चढ़कर ग्रामीणों ने बचाई जान
विज्ञापन
अमरिया। घास काट रहे ग्रामीण उस समय बाल-बाल बच गए, जब एक बाघ अचानक खेत के पास आ पहुंचा। आनन फानन में ग्रामीणों ने पेड़ पर चढ़कर जान बचाई। मोबाइल फोन से मिली सूचना पर तमाम ग्रामीण मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को पेड़ से उतारा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वनकर्मियों की टीम सूचना के काफी देर बाद मौके पर पहुंची। टीम ने पैरों के निशान ट्रेस कर बाघ होने की पुष्टि की।
घटना क्षेत्र में गांव कटमटी के पास अप्सरा नदी के किनारे मंगलवार को हुई। एक महिला समेत सात ग्रामीण नदी के किनारे घास काट रहे थे। इसी बीच कुछ ग्रामीणों की निगाह कुछ दूरी पर खड़े एक बाघ पर पड़ी। इससे ग्रामीण बुरी तरह घबरा गए। आनन फानन में पांच ग्रामीण तो पेड़ पर चढ़ गए, मगर महिला समेत एक अन्य ग्रामीण पेड़ के नीचे ही रह गए। पेड़ पर चढ़े ग्रामीणों की इसकी जानकारी मोबाइल फोन से गांव में दी। इसके चलते गांव में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर नदी के किनारे जा पहुंचे और पेड़ पर चढ़े गांव बढ़ेपुरा निवासी शमशेर, मेराज, शाकिर समेत अन्य को नीचे उतारा।
बताते हैं कि करीब एक घंटे बाद पेड़ से नीचे उतरने के बाद भी ग्रामीण डर के कारण कांपते दिखे। डिप्टी रेंजर देवेंद्र पाल सिंह ने बताया कि सूचना पर टीम ने बाघ के पगचिह्न ट्रेस किए हैं। ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की गई है।