फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   lightning

बिजली गिरने से सिपाही समेत छह घायल

Mon, 15 Dec 2014 11:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत Updated Mon, 15 Dec 2014 11:53 PM IST
विज्ञापन
lightning
रविवार की रात करीब 11.30 बजे एकाएक झमाझम बारिश होने लगी। बताया जाता है कि इसी दौरान कोतवाली सदर में कड़ाके (तेज आवाज) के साथ बिजली गिर गई। जिससे कोतवाली स्थित शहर कंट्रोलरूम में रखे दो वायरलेस सेट व कोतवाली में रखे दो वायरलेस सेट खराब हो गए। टेलीफोन लाइन भी ध्वस्त हो गई। इससे कंट्रोल रूम का कार्य ठप हो गया। इस हादसे में वायरलेस सेट के पास खड़ा सिपाही सुमित (24) घायल हो गया। घायल सिपाही को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। उधर पूरे मामले की जानकारी कोतवाल अतुल प्रधान ने एसपी को दी। सुबह पुलिस लाइन से वायरलेस ठीक करने वाली टीम ने पहुंचकर नये वायरलेस सेट लगा व्यवस्था सुचारु की।
विज्ञापन

माधोटांडा। थाना क्षेत्र के ग्राम गुलाब टांडा निवासी यूसुफ की गांव में परचून की दुकान है। सोमवार को दुकान पर यूसुफ की पत्नी हसीन बानों (45) बैठी थीं। सुबह 11 बजे अचानक बारिश शुरू हो गई। जिससे बचने के लिए उनकी पुत्री गुलनाज़ (16), पुत्र आजम अली (10) भी दुकान में पहुंच गए। दुकान पर सौदा खरीदने आए आबिद अली का पुत्र शुएब (12), जसवंत का पुत्र राहुल (11) भी मौजूद थे। बताया जाता है कि इसी बीच कड़ाके के साथ बिजली दुकान की फाइबर की छत को तोड़ते हुए दुकान के अंदर पहुंच गई। जिससे वहां मौजूद पांचों झुलस कर घायल हो गए। इनमे हसीन बानों व शुएब की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि अन्य तीन लोग मामूली रूप से झुलसे हैं। परचून की दुकान का काफी सामान भी जल कर नष्ट हो गया। इसके अलावा पड़ोस स्थित एसबीआई के ग्राहक सेवा केंद्र में लगे कंप्यूटर की वायरिंग आदि भी फुंक गई।
विज्ञापन


बालिका बाल-बाल बची
पूरनपुर। तहसील क्षेत्र के ग्राम गुलरहा निवासी रामपाल की छह वर्षीय पुत्री नेहा सुबह घर से निकल कर शौच के लिए जा रही थी कि उससे कुछ दूरी पर बिजली गिर गई, लेकिन वह बाल-बाल बच गई। कड़ाके की आवाज व चमक के कारण वह सहम गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार माह पहले हो चुकी एक मौत
ग्राम गुलाब टांडा में करीब चार माह पहले भी बरसात के समय बिजली गिरी थी। इस दौरान ग्राम निवासी दानिश का युवा पुत्र सलमान उसकी चपेट में आ गया था। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। इस घटना के बाद से गांव के लोग जब भी बरसात में बिजली कड़ती है सहम जाते हैं।


बिजली गिरने से दीवार चटकी
दियोरिया। रविवार की रात लगभग नौ बजे बारिश के दौरान कस्बे के पप्पू शाह के घर के करीब खाली जगह पर बिजली गिरी। इससे पप्पू शाह के घर की दीवार चटक गई। घर में रखा टेलीविजन टूट गया। आलमारी भी क्षतिग्रस्त हो गई। पप्पू की 18 वर्षीया पुत्री नाजिया बिजली कड़कने की तेज आवाज सुनकर बेहोश हो गई। उसे बीसलपुर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed