फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Licenses of seven shopkeepers who set up shops on the road have been suspended

Pilibhit News: सड़क पर दुकान लगाने वाले सात दुकानदारों के निलंबित हुए लाइसेंस

Wed, 09 Oct 2024 12:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
Licenses of seven shopkeepers who set up shops on the road have been suspended
पीलीभीत। मंडी समिति में चेतावनी के बाद भी कुछ लोगों ने अपनी दुकान के बाहर भी सामान लगा लिया। जांच में मामला सामने आने पर सचिव ने ऐेसे सात दुकानदारों का लाइसेंस निलंबित किया है। इससे अन्य दुकानदारों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

सचिव सुभाष सिंह ने शनिवार को मंडी समिति का भ्रमण किया था। इस दौरान उन्होंने पाया कि फल और सब्जी मंडी में दुकानदारों ने अपनी दुकानों का सामान सड़क पर लगा रखा है। इससे अन्य वाहनों को गुजरने में दिक्कत हो रही थी। सचिव ने अतिक्रमण को हटवाकर दुकानदारों को चेतावनी देकर कहा था कि यदि सोमवार को फिर से दुकान का सामान बाहर लगाया तो लाइसेंस निलंबित किया जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को मंडी सहायक प्रकाश चंद्र द्विवेदी ने जब जांच की तो दुकानों का सामान सड़क पर मिला। इसकी रिपोर्ट सचिव को दी गई। सचिव ने बताया कि रिपोर्ट के आधार सड़क पर अतिक्रमण करने वाले सात दुकानदारों के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed